ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
राजस्थान

राजस्थान में ग्रुप D के 53749 पदों पर निकली भर्तियां, जानें कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी

10वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है.राजस्थान सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों/अधीनस्थ विभागों के लिए ग्रुप डी/ग्रेड 4 सेवा पदों पर भर्तियों के लिए आज, 21 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रुप डी के कुल 53749 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए डाक या अन्य आफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन नहीं करना है. कैंडिडेट अप्लाई करने से पहले चयन बोर्ड की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन को जरूर पढ़े. आइए जानते हैं कि आवेदक की उम्र कितनी होनी चाहिए और चयन कैसे किया जाएगा.

Rajasthan Group D Bharti 2025 Eligibility Criteria: क्या होनी चाहिए योग्यता?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है.

Rajasthan Group D Bharti 2025 Application Fee: कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 450 रुपए एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी. वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है. फीस ऑनलाइन मोड के जरिए जमा कर सकते हैं.

Rajasthan Group D Bharti 2025 How to Apply: ऐसे करें आवेदन

  • चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए लाॅगिन टैब पर क्लिक करें.
  • अब यहां रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फाॅर्म भरें.
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें.

Rajasthan Group D Vacancy 2025: कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी?

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा. परीक्षा में कुल 200 नंबरों के 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और समय दो घंटे का होगा. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नंबर काटे जाएंगे. चयनित अभ्यर्थी को 18,000- 56,900 रुपए के बीच प्रति माह सैलरी दी जाएगी. अभ्यर्थी को मासिक वेतन के साथ-साथ भविष्य निधि, महंगाई भत्ता आदि सुविधाएं भी दी जाएंगी.

Related Articles

Back to top button