ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
टेक्नोलॉजी

किस कंपनी के पास है 90 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान?

Reliance Jio और Airtel, इन दोनों ही कंपनियों के पास प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नहीं बल्कि कई शानदार प्रीपेड प्लान्स हैं. अगर आपके पास भी एयरटेल या फिर जियो, किसी भी कंपनी की प्रीपेड सिम है तो आपका ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर कौन सी कंपनी 90 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान ऑफर करती है? कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास दोनों ही कंपनियों की सिम है, ऐसे में रिचार्ज से पहले ये जान लीजिए कि किस कंपनी का प्लान आपके पैसे बचा सकता है?

Jio 100 Plan

100 रुपए वाले रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान की खास बात यह है कि ये प्लान बहुत ही कम कीमत में यूजर्स को 90 दिनों की वैधता ऑफर कर रहा है. ये प्लान 5 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ 90 दिनों के लिए फ्री जियो हॉटस्टार (टीवी और मोबाइल) का बेनिफिट दे रहा है.

इस प्लान का फायदा तभी मिलेगा जब आपके पास कोई बेस प्लान होगा, यही नहीं दूसरे और तीसरे महीने का फ्री बेनिफिट आपको तभी मिलेगा जब आप अपने मंथली प्लान के खत्म होने से 48 घंटे पहले ही अगले महीने का भी रिचार्ज कर लेंगे.

Jio 195 Plan

अगर आप लोगों का 5 जीबी डेटा से काम नहीं बनेगा तो कंपनी के पास फ्री जियो हॉटस्टार के साथ 15 जीबी हाई स्पीड डेटा वाला प्लान भी उपलब्ध है. लेकिन इस प्लान के लिए आपको 195 रुपए खर्च करने होंगे. यही नहीं, ये प्लान केवल आपको जियो हॉटस्टार मोबाइल का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन ऑफर करेगा.

Airtel 195 Plan

एयरटेल के पास रिलायंस जियो की तरह 100 रुपए वाला सस्ता प्लान नहीं है, अगर आपके पास एयरटेल कंपनी का प्रीपेड नंबर है और आपको भी 3 महीने के लिए फ्री जियो हॉटस्टार (मोबाइल) चाहिए तो इसके लिए आपको 195 रुपए वाले प्लान को खरीदना होगा.जियो हॉटस्टार के अलावा इस प्लान के साथ भी 15 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा दिया जा रहा है. न सिर्फ 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार बल्कि रिलायंस जियो और एयरटेल कंपनी के इन अर्फोडेबल प्लान्स की वैलिडिटी भी 90 दिनों की है.

Related Articles

Back to top button