ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
पंजाब

पंजाब के गांव में चीता आने की खबर का असल सच आया सामने, आप भी पढ़ें क्या है मामला

समराला: स्थानीय पुलिस प्रशासन ने लोगों से गांव टोडरपुर में चीता आने की अफवाह से बचने की अपील करते हुए कहा कि बिना किसी बात की तह तक गए कोई भी ऐसी बात न फैलाई जाए, जिस कारण इलाके में दहशत वाला माहौल पैदा हो। एस.एच.ओ. समराला पवितर सिंह ने कहा कि आज सुबह मौके पर पहुंची वन्य जीव विभाग की टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि गांव में देखा गया जानवर जंगली बिल्ला है, जिससे डरने की कोई जरूरत नहीं है।

वन्य जीव विभाग के अधिकारी गुरिंदर सिंह ने बताया कि गांव वासियों ने जो सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाई है जब उसे देखा तो वह बल्कि जंगली बिल्ला था न कि कोई चीता। उन्होंने कहा कि नहर के किनारे बसे गांवों में ये बिल्ले आम ही घूमते रहते हैं और इनके किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। वह मनुष्यों और अपने से बड़े किसी भी जानवर से डरते हैं।

उन्होंने अपील की है कि ऐसी झूठी अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी अफवाहों से भी सावधान रहने को कहा है। उल्लेखनीय है कि आज सुबह गांव के गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट की गई थी कि एक घर की छत पर चीता देखा गया है, जिसके बाद लोग बुरी तरह डर गए थे।

Related Articles

Back to top button