ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

पार्टी के अंदर खींचतान नहीं, बल्कि संभावना है- कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मचे घमासान के बीच कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि पार्टी के अंदर खींचतान नहीं, बल्कि संभावना है। हाई कमान ने हम सबको बुलाया था, क्या होना है, ये निर्णय हाई कमान के पास सुरक्षित है। अभी फैसला नहीं हुआ, ये माना जाना चाहिए। अभी किसी को जानकारी नहीं है कि हाईकमान ने क्या निर्णय लिया है। बताते चलें कि पंजाब में हुए उलटफेर के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में भी सीएम पद के लिए रस्साकशी जारी है।

बृहस्पत सिंह के बयान को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा- जय वीरू एक जैसी ही बात करेंगे, दूसरे नेता जो बयान देते हैं, उसे लेकर पार्टी को ध्यान देना होगा, निर्णय लेना होगा। उधर, छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं के दिल्ली जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस साहब दोनों ने भी कहा कि अगर कोई विधायक दिल्ली जाता है, तो कोई मनाही थोड़ी है। हर कोई चाहता है हाईकमान से मिले, अपनी बात करे, इसमें बुराई क्या है?

विधायकों द्वारा हस्ताक्षर युक्त पत्र ले जाने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात हमारी जानकारी में नहीं है। वे क्या ले गए हैं और क्या नहीं ले गए, ये विधायक ही बताएंगे। क्या हो रहा, क्या नहीं हो रहा है, ये वे नेता ही बताएंगे, जो दिल्ली गए हैं। विधायकों के अनुशासनहीनता पर मरकाम ने कहा क्या बयान दिए हैं, क्या बयान नहीं दिए हैं। जो बातें मीडिया में आईं हैं, सब संगठन के संज्ञान में है। समय आने पर सब तय होगा क्या करना है, क्या नहीं करना।

Related Articles

Back to top button