ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
बिहार

ई बेचारी को कुछ नहीं आता… राबड़ी देवी पर नीतीश का वार, बोले- बस ऐसे ही सीएम बना दिया

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में भारी हंगामा किया गया. राजद के सदस्यों ने बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले फैसले को लागू किए जाने की मांग की है. राजद के एमएलसी सदन में हंगामा कर रहे थे तभी मुख्यमंत्री सदन में उठ खड़े हुए.

नीतीश कुमार ने सदन में राजद के सदस्यों के हरे रंग की टीशर्ट पहनकर आने पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री राजद के सदस्यों को खड़ा कर कर उसे पर लिखा स्लोगन पढ़ने लगे.

तेजस्वी सरकार और बीजेपी और एनडीए आरक्षण खोर वाला स्लोगन नीतीश कुमार ने सदन में पढ़ा. सदन में राबड़ी देवी उठ खड़ी हुई तो नीतीश कुमार बोले कि ई बेचारी को कुछ आता है, इसको तो ऐसे ही मुख्यमंत्री बना दिया. जब रिप्लेस (लालू) हो रहे थे तो इसे ऐसे ही बना दिया. हंगामे के बाद राजद के सदस्यों ने विधान परिषद् से वॉक आउट कर दिया गया.

इसके बाद एक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आरक्षण का दायरा बढ़ाने का फैसला नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिल कर लिया था. इस पर किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? मामला कोर्ट में है, न्यायालय का फैसला आने दीजिए.

आपके पास तो कोई चेहरा नहीं पिछलग्गू बने रहिएगा

सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा की बिहार में नियति ही है कि वह जदयू की पिछलग्गू, उसके लटकन बनकर ही लटके रह जाएंगे. कभी अकेले लड़ने की हिम्मत तो दिखा नहीं पाएंगे. सत्ता के लिए केवल नीतीश कुमार और जदयू के इर्द-गिर्द ही मंडराएंगे.

नीतीश कुमार के खिलाफ लगाया पोस्टर

सदन से पहले बिहार की राजनीति में पोस्टर वार भी दिखाई दिया. आरजेडी का एक पोस्टर नीतीश कुमार पर वार करता हुआ लगाया गया. उसमें लिखा था तुम तो धोकेबाज हो, वादा करके फिर इसी के बाद लिखा है, एनआरसी पर हम तुम्हारे साथ नहीं. वक्फ पर तो बिल्कुल भी साथ नहीं. वोट लेंगे तुम्हारा लेकिन साथ नहीं देंगे.

Related Articles

Back to top button