ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
बिहार

बिहार बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़के इस बार भी रह गए पीछे

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजस्ट घोषित कर दिया गया है. कुल 86.50 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. परीक्षा में कुल 637797 लड़कियां शामिल हुई थी, जिनमें से कुल 5,59,097 पास हुई हैं. वहीं कुल 6,42,414 लड़कों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से कुल 5,48,233 सफल हुए हैं. छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक हैं. कुल 87.67 फीसदी लड़कियां इंटरमीडिएट में पास हुए हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों की अपेक्षा कम 85.34 फीसदी दी रहा. पिछली भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक था. 2024 बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 88.84 फीसदी लड़कियां पास हुई थी, जबकि लड़कों का कुल रिजल्ट 85.69% दर्ज किया गया था.लड़कों से 3 फीसदी अधिक लड़कियां इंटरमीडिएट में सफल हुई थी. एग्जाम में कुल 5,52,783 लड़कियां और 5,73,656 लड़के पास हुए थे. परीक्षा में 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त किया था.

Bihar Board 12th Result 2025: स्ट्रीम वाइज कैसा रहा रिजल्ट?

इस साल कुल पास प्रतिशत 86.56 फीसदी दर्ज किया गया हैं, जो पिछले साल से कम हैं. 2024 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 87.21% स्टूडेंट्स पास हुए थे और 2023 में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 83.73 फीसदी दर्ज किया गया था. इस साल कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 94.77 %, साइंस स्ट्रीम का 89.50 प्रतिशत और आर्ट्स स्ट्रीम का 82.75 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

Bihar Board Inter Result 2025: किस स्ट्रीम में कितने हुए पास?

इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में 6,11,365 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 2,30,096 लड़के और 3,81,269 लड़कियां शामिल थीं. इनमें से 1,56,937 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 1,66,300 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी हासिल की. ​​कुल 90,647 छात्र थर्ड श्रेणी में रहे. कुल 5,05,884 छात्र पास हुए, जिनका पास प्रतिशत 82.75% रहा.

वहीं काॅमर्स स्ट्रीम से 63,821 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 22,963 लड़के और 11,858 लड़कियां शामिल रही. इनमें से कुल 60,642 छात्र पास हुए, जिसका पास प्रतिशत 94.77 प्रतिशत रहा. साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 6,33,896 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें 3,89,262 लड़के और 2,44,634 लड़कियां थीं. कुल 5,88,330 स्टूडेंट्स सफल हुए और पास प्रतिशत 89. 50 फीसदी दर्ज किया गया है.

Related Articles

Back to top button