ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
दिल्ली/NCR

दिल्ली: 65 साल की मां से 2 बार किया रेप, फिर हैवान बेटा बोला- मैंने दी ‘सजा’; पुलिस को बुजुर्ग ने बताई हैवानियत की कहानी

दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता अगर कोई होता है, तो मां और बेटे का होता है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है. मध्य दिल्ली के हौजी काजी इलाके से एक 39 साल के बेटे को गिरफ्तार किया गया है. उसको उसकी 65 साल की मां से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर दो बार अपनी मां के साथ घिनौना काम किया. पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने दावा किया कि वह उसे इस संदेह के चलते सजा दे रहा है कि कई सालों पहले उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को हौज काजी थाने पहुंची और कथित रेप की शिकायत की.

धार्मिक यात्रा से लौटने बाद किया रेप

महिला ने पुलिस को बताया कि बेटे ने उसके साथ घिनौना काम इसी महीने की शुरुआत में तब किया जब वो धार्मिक यात्रा से लौटकर घर आई. शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी पति, आरोपी बेटे और उनकी एक बेटी के साथ हौज काजी इलाके में रहती है. उसकी एक बड़ी बेटी भी है जो शादीशुदा है और उसी मोहल्ले में अपने ससुराल वालों के साथ रहती है.

17 जुलाई को महिला, उसका पति और छोटी बेटी तीर्थयात्रा के लिए सऊदी गए थे. आठ दिन बाद, जब वो विदेश में थे, आरोपी ने अपने पिता को फोन करके उन्हें वापस आने के लिए कहा. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बेटे ने कहा कि हमें दिल्ली आ जाना चाहिए क्योंकि वह चाहता है कि मेरे पति मुझे तलाक दे दें.

मां के साथ मारपीट की

बेटे ने दावा किया कि उसे पता चला है कि मेरे दूसरे पुरुषों के साथ अफेयर थे. ऐसा उसकी छोटी बहन के जन्म से पहले जब वो बच्चा था और मेरे पति काम के सिलसिले में बाहर जाते थे तब था. इसके बाद पूरा परिवार 1 अगस्त को दिल्ली लौट आया. परिवार के पहुंचते ही, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मां के साथ मारपीट की. हिंसा से घबराकर महिला घर छोड़कर अपनी बड़ी बेटी के पास रहने लगी.

इसके बाद 11 अगस्त को जब मामला और बिगड़ गया तो वह वापस लौटी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस दिन रात करीब 9.30 बजे, बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों से उससे (मां से) अकेले में बातचीत करने की बात कही. फिर उसने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया. उसने कहा कि वह उसे उसके पिछले कृत्य की सजा दे रहा है.

दोबारा किया बेटे ने मां से रेप

सदमे और शर्म से ग्रस्त महिला ने घटना की तुरंत रिपोर्ट नहीं की और सुरक्षा के लिए अपनी बेटी के कमरे में सोने लगी. गुरुवार को आरोपी ने कथित तौर पर लगभग 3.30 बजे कमरे में प्रवेश किया और फिर से उसका यौन उत्पीड़न किया. अगले दिन पीड़िता ने अपनी छोटी बेटी को सारी बात बताई. उसने अपनी मां से पुलिस के पास चलने के लिए कहा. इसके बाद महिला ने हौज काजी थाने में बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दी.

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (रेप) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button