ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
लाइफ स्टाइल

खून बढ़ाने के लिए बाबा रामदेव के बताए इस नुस्खे को आजमाएं, 7 दिन में दिखेगा असर !

खून की कमी (एनीमिया) एक आम नॉर्मल प्रॉब्लम है और ज्यादातर मामलों में महिलाओं और बच्चों को ज्यादा परेशान करती है. शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और त्वचा की रंगत फीकी पड़ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो ये कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है. बाबा रामदेव के मुताबिक, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए हमें नेचुरल और आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाना चाहिए, जिससे शरीर को बिना किसी साइड इफेक्ट के पूरा पोषण मिले.

बाबा रामदेव ने एक वीडियो में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन नेचुरल उपाय भी बताया है, जिसे 7 दिन करने से ही आपको असर दिखने लगेगा. चलिए जानते हैं क्या है वो नुस्खा और इसके और फायदे.

बाबा रामदेव का नुस्खा

बाबा रामदेव ने हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाला एक बेहतरीन जूस बताया है. इस जूस को बनाना भी बहुत आसान है. इसके लिए आपको एक अनार, चुकंदर, अदरक, और आंवले की जरूरत पड़ेगी.

कैसे बनाएं जूस

सबसे पहले अनार के दानों को निकाल लें, गाजर, चुकंदर और आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अदरक को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन सभी चीजों को मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. जब जूस अच्छी तरह से तैयार हो जाए, तो इसे छान लें और एक गिलास में निकाल लें. इसमें आधा नींबू निचोड़ें और तुरंत पिएं. आप चाहें तो इसे बिना छाने भी पी सकते हैं, जिससे इसमें मौजूद फाइबर भी शरीर को मिलेगा.

कैसे पिएं और कब पिएं?

बाबा रामदेव ने बताया कि इसे सुबह खाली पेट पीने से आपके ज्यादा जल्दी फायदा देखने को मिलेगा. इसे कम से कम 7-10 दिन तक रेगुलर रूप से पिएं, फिर आप खुद इसके असर को महसूस करेंगे. अगर आप हीमोग्लोबिन की कमी से ज्यादा परेशान हैं, तो दिन में दो बार (सुबह और शाम) भी ले सकते हैं.

इस जूस के फायदे

1. हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ाता है- अनार, चुकंदर और गाजर आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने और हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करते हैं. आंवले और नींबू में मौजूद विटामिन C आयरन के अब्जॉर्प्शन को तेज करता है, जिससे शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है.

2. शरीर में एनर्जी और ताकत बढ़ाता है- ये जूस शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RBCs) को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ऑक्सीजन का फ्लो सही तरीके से होता है और थकान, कमजोरी और सुस्ती दूर होती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करते हैं और सेल्स को हेल्दी रखते हैं.

3. त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है- हीमोग्लोबिन का कम लेवल त्वचा को पीला और बेजान बना सकता है. इस जूस में मौजूद बीटा-कैरोटीन, विटामिन C और आयरन त्वचा की चमक और नमी को बरकरार रखते हैं. साथ ही झुर्रियों और पिगमेंटेशन को भी कम करता है.

4. पाचन को बेहतर करता है- चुकंदर और अदरक डाइजेशन को मजबूत करते हैं और एसिडिटी, कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं. ये लीवर को डिटॉक्स करता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं.

5. इम्यूनिटी को मजबूत करता है- आंवला और अदरक शरीर की डिजीज रेसिस्टेंस को बढ़ाते हैं. साथ ही ये सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन और एलर्जी से बचाने में मदद करता है.

Related Articles

Back to top button