ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
टेक्नोलॉजी

पार्टनर के Instagram पर कैसे रखें नजर? बिना ID-पासवर्ड के बन जाएगा काम

Instagram ने अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर कई नए फीचर्स पेश किए हैं, जिसमें से एक Supervision फीचर भी है. वैसे तो ये फीचर पैरेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है. ताकि वे अपने बच्चों या परिवार के मेंबर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रख सकें. लेकिन आप इसका इस्तेमाल अपने पार्टनर पर नजर रखने के लिए भी कर सकते हैं. इस फीचर के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके पार्टनर की इंस्टाग्राम पर क्या एक्टिविटी चल रही है. उसका डेटा सेफ है या नहीं है.

यहां हम आपको बताएंगे कि आप Instagram Supervision फीचर का इस्तेमाल करके दूसरों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैसे नजर रख सकते हैं.

Supervision फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?

Instagram के Supervision फीचर का इस्तेमाल करके दूसरों के अकाउंट पर नजर रखने के लिए अपने Instagram अकाउंट को Supervision के लिए सेट करें. इसके लिए पहले, आपको अपनी इंस्टाग्राम सेटिंग्स में जाकर Supervision फीचर को एक्टिवेट करना होगा. ये फीचर केवल उस समय काम करता है जब आप अपने पार्टनर के फोन में भी Supervision कनेक्ट करते हैं.

इसके लिए सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करें. स्क्रीन के नीचे राइट साइड में प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें. प्रोफाइल पेज पर जाकर Settings में जाएं. अब फैमिली पेयरिंग ऑप्शन पर क्लिक करें. Supervision को ऑन करें. इसके बाद आपको Supervise वाले इंस्टाग्राम अकाउंट ऐड करें का ऑप्शन मिलेगा.

Supervision कनेक्ट

Supervision फीचर का बेनिफिट तब ही मिलेगा जब दोनों अकाउंट्स एक दूसरे से कनेक्ट होंगे. जब आप Supervision फीचर को ऑन करेंगे, तो आपके पार्टनर के पास एक कनेक्शन रिक्वेस्ट जाएगी. आप इसे चुपचाप एक्सेप्ट कर सकते हैं. इसके बाद दोनों अकाउंट कनेक्ट हो जाएंगे.

ध्यान दें कि आप इस फीचर का गलत इस्तेमाल ना करें. ये फीचर केवल सेफ्टी के लिए बनाया गया है. आप इसके टर्म्स और कंडीशन पर जरूर ध्यान दें.

Related Articles

Back to top button