ब्रेकिंग
Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026... RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय... Ranchi News Update: 'निगम की जमीन पर बनेगा हेल्थ सेंटर'; आजाद बस्ती में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन ... Dhanbad Bus Accident: गयाजी से कोलकाता जा रही महारानी बस धनबाद में पलटी; 8 यात्री घायल, 6 की हालत गं... Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य...
लाइफ स्टाइल

गर्मियों में चेहरे को कूल-कूल और ग्लोइंग रखेंगे ये 5 फैस पैक, जानिए घर पर कैसे बनाएं

गर्मियों का मौसम आ गया है. स्किन के लिए ये सीजन बेहद चैलेंजिंग होता है. पसीने और धूल-मिट्टी के चलते चेहरा डल नजर आने लगता है. धूप में निकलने से पहले चाहे कितनी बार ही सनस्क्रीन क्यों न लगा लें लेकिन चेहरा काला पड़ने लगता है. लेकिन इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को फॉलो कर सकती हैं.

गर्मियों में त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए आप फेस पैक को लगता सकती हैं. ये आपकी त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ त्वचा को ठंडक भी देते हैं. तो बिना देर किए हुए जल्दी से जानिए इन फेस पैक्स को बनाने का तरीका.

दही और खीरे का पैक

खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और उसे दही के साथ मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. यह पैक त्वचा को ठंडक और नमी देता है. इससे चेहरे को ठंडक मिलती है.

एलोवेरा और गुलाब जल

एलोवेरा जेल को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन को कम करता है. साथ ही यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड भी रखता है. इसे 20 मिनट तक छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से धो लें.

नीम और हल्दी

नीम के पत्तों को पीसकर उसमें हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे टैनिंग दूर होती है. वहीं, गर्मी मेंहोने वाली त्वचा की सूजन और जलन को भी कम करता है.

दूध और हल्दी

दूध और हल्दी को अच्छे से मिला लें और चेहरे पर लगाएं. यह पैक त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ चेहरे को निखारने में मदद करता है. हल्दी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन को शांत करते हैं. इसे 15-20 मिनट तक लगाने के बाद धो लें.

एवोकाडो फेस पैक

एवोकाडो बेहद हेल्दी फल माना जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. गर्मी में चेहरे पर एवोकाडो लगाने से रिंकल्स कम होते हैं. इससे स्किन पर नमी भी लॉक रहती है.

Related Articles

Back to top button