ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
धार्मिक

शिव जी की पूजा में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ!

हम लोग घर में भगवान शिव की पूजा रोजाना करते हैं. शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं. माना जाता है कि महादेव की पूजा और उनको प्रसन्न करना सबसे आसान है. हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से सिर्फ भगवान शिव को जल चढ़ाता है, तो भी भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

शिव जी की पूजा में इन चीजों का न करें इस्तेमाल वहीं हिंदू धर्म शास्त्रों में ये भी कहा गया है कि भगवान भोलेनाथ जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं, उनको क्रोध भी उतनी ही जल्दी आता है. ऐसे में भगवान शिव की पूजा में सावधानी बरतनी चाहिए. भगवान शिव की पूजा में कुछ चीजों का उपयोग वर्जित माना गया है. ऐसे में भूलकर भी इन चीजों का उपयोग शिव जी के पूजन के समय नहीं करना चाहिए.

तुलसी

हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार, जलंधर के वध के बाद उनकी पत्नी तुसली ने भगवान शिव को श्राप ने दिया था. तुसली ने भगवान शिव को श्राप देते हुए कहा था कि आपकी पूजा में मैं कभी स्वीरार्य नहीं मानी जाऊंगी.

केतकी के फूल

भगवान शिव को कभी भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते. इसलिए भगवान शिव की पूजा में भूलकर भी केतकी के फूलों का उपयोग नहीं करना चाहिए. पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्म जी के साथ केतकी के फूल ने शिवलिंग को लेकर भगवान शिव से झूठ बोला था. इसलिए भगवान ने उसे श्राप देते हुए कहा था कि तुम मेरी पूजा में कभी उपयोग नहीं किए जाओगे.

कुमकुम, सिंदूर और रोली

कुमकुम, सिंदूर और रोली का देवी -देवाताओं की पूजा में उपयोग होता है, लेकिन शिव जी की पूजा में ये चीजें वर्जित मानी जाती हैं. क्योंकि इनमें सत्री तत्व होता है और शिवलिंग पुरुष तत्व है. इसलिए शिव जी की पूजा में इन चीजों का उपयोग नहीं होता.

हल्दी और ये चीजें हर धार्मिक काम में हल्दी का उपयोग अवश्य किया जाता है, लेकिन भगवान शिव की पूजा में हल्दी इस्तेमाल नहीं की जाती है. क्योंकि ये भी स्त्रियों से संबंधित वस्तु है. इसके अलावा नारियल पानी, टूटे चावल, शंख और काले तिल का उपयोग भी शिव जी की पूजा में नहीं करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button