ब्रेकिंग
Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp कराएगा आईफोन वालों के मजे, देगा Instagram वाला फीचर

वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता है. ऐसे ही कई फीचर्स पर प्लेटफॉर्म टेस्टिंग कर रहा है. वॉट्सएप ने iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर टेस्ट करना शुरू किया है. जिससे आप डायरेक्ट Spotify से म्यूजिक शेयर कर सकते हैं. ये फीचर काफी लंबे समय से इंतजार में था और अब इसे जल्द ही शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है. यहां हम आपको बताएंगे कि ये फीचर कैसे काम करेगा. कब आएगा और ये आपके WhatsApp यूज करने के लिए एक्सपीरियंस को कैसे बदलने वाला है. फिलहाल ये फीचर वॉट्सएप बीटा वर्जन 25.8.10.72 पर देखा गया है.

वॉट्सएप में Spotify इंटीग्रेशन: क्या बदलाव होगा?

वॉट्सएप ने अब तक अपने यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट, वीडियो और इमेजे शेयर करने की सुविधा दी थी. लेकिन अब इस नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. जिससे यूजर्स Spotify से अपने पसंदीदा गाने डायरेक्ट चैट में शेयर कर सकेंगे.

इस नए अपडेट के बाद, आप Spotify पर कोई गाना सुन रहे होंगे, तो आप WhatsApp पर अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ उसे शेयर कर सकेंगे. ये एक नया और कूल तरीका होगा दोस्तों के साथ अपने पसंदीदा गाने और म्यूजिक को शेयर करने का.

ये फीचर कैसे काम करेगा?

  • इसके फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको Spotify ऐप में जाना होगा. उस गाने को सेलेक्ट करें जिसे आप वॉट्सएप पर शेयर करना चाहते हैं.
  • जब आप गाने पर क्लिक करेंगे, तो आपको एक शेयर का ऑप्शन शो होगा. इसमें जल्द ही आपको एक नया वॉट्सएप ऑप्शन भी शो होगा.
  • वॉट्सएप ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपको अपने WhatsApp कॉन्टैक्ट्स या ग्रुप को सेलेक्ट करना होगा और फिर गाना भेजना होगा.
  • गाने को भेजने के बाद, वो आपके कॉन्टैक्ट्स को Spotify लिंक की तरह दिखेगा. वो लिंक पर क्लिक करेंगे तो गाना सीधा Spotify ऐप पर प्ले होगा.

ये फीचर फिलहाल केवल iOS प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया जा रहा है. लेकिन संभावना है कि आने वाले कुछ महीनों में Android यूजर्स को भी ये सुविधा मिल जाए.

Related Articles

Back to top button