ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

मजा आ रहा, मैं नहीं Grok कह रहा है…ऐसा क्यों बोलीं आतिशी?

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा सरकार पर बिजली कटौती को लेकर निशाना साधा है. दरअसल, सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आए नए AI फीचर ग्रोक का इस समय देश में ज्यादातर लोग सवाल पूछने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. अब पूर्व सीएम आतिशी ने भी ग्रोक के दिल्ली में नई सरकार के शासन में बिजली कटौती को लेकर दिए गए जवाब पर टिप्पणी की है. दिल्ली में बिजली कटौती पर ग्रोक का जवाब मिलने के बाद आतिशी ने कहा, मजा आ रहा, मैं नहीं Grok कह रहा है.

दरअसल, एक्स के AI फीचर से एक यूजर ने सवाल पूछा कि ग्रोक क्या आतिशी के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए दिल्ली में कभी पॉवर कट नहीं लगे थे ! अब इसी सवाल के जवाब में ग्रोक ने आतिशी के हक में जवाब दे दिया है. जिस पर आतिशी ने रेखा सरकार को निशाना बनाया है.

ग्रोक ने क्या जवाब दिया?

आतिशी के मुख्यमंत्री काल (21 सितंबर 2024 – 8 फरवरी 2025) में दिल्ली में कोई बड़े पॉवर कट की रिपोर्ट नहीं मिली. उनके प्रशासन ने सस्ती और निर्बाध बिजली पर जोर दिया और इस दौरान कोई व्यापक आउटेज नहीं हुआ. छोटे नियोजित कट हो सकते हैं, पर कोई बड़ी समस्या नहीं थी. ग्रोक से फिर यूजर ने पूछा, अभी जो पॉवर कट लग रहे है उसमें और आतिशी के समय जो लगते थे उनमें कुछ भिन्नता है? इस पर AI ने कहा, अभी दिल्ली में बिजली कटौती ज्यादा लग रही है, कुछ जगहों पर 12-13 घंटे तक, जो आतिशी के समय (21 सितंबर 2024 – 8 फरवरी 2025) में नहीं थी. उनके कार्यकाल में कोई बड़ी कटौती नहीं हुई, बस छोटी, नियोजित कटौती थी. अब कटौती अनियोजित और गंभीर है, खासकर मार्च 2025 में.

आतिशी ने किया रिएक्ट

ग्रोक के इस जवाब पर आतिशी ने खुशी का इजहार किया है. पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, मजा आ रहा है! भक्तों का झूठ @grok एक्सपोज कर रहा है! दिल्ली में बीजेपी सरकार के आते ही मार्च 2025 में बिजली कटौती अनियोजित और गंभीर हो गई है. मैं नहीं कह रही @grok कह रहा है!

AAP ने बिजली कटौती पर BJP को घेरा

आम आदमी पार्टी लगातार रेखा सरकार को पॉवर कट को लेकर घेर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में मार्च में बिजली का ये हाल है कि बिजली कटौती की वजह से लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, तो मई और जून की तपती गर्मी में पीक डिमांड बढ़ने के समय क्या हाल होगा? उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में पूरे 10 साल तक लगातार दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली दी गई, लेकिन विपदा सरकार ने 1 महीने में ही यह साबित कर दिया कि 24 घंटे बिजली देना उनके बस की बात नहीं है.

न सिर्फ आतिशी बल्कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, हमने बड़ी मुश्किल से दिल्ली में बिजली की व्यवस्था को ठीक किया था, बहुत मेहनत की थी और रोज उस पर नजर रखते थे. 10 साल कभी कहीं पॉवर कट नहीं हुए. इन लोगों ने सिर्फ डेढ़ महीने में बिजली का बुरा हाल कर दिया.

Related Articles

Back to top button