ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता होंगे इंतेजाम, पुलिस ने लगाई ये नई तकनीक

जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकवादी घटनाएं बढ़ गई हैं. यही कारण है कि सेना के साथ ही स्थानीय पुलिस भी खासरी एक्टिव नजर आ रही है. इसके साथ ही सुरक्षाबल आतंकियों को ठिकाने लगाने का काम भी कर रहे हैं. इस बीच सेना ने इन आंतकियों के नापाक इरादों से निपटने के लिए वॉल रडार और थर्मल इमेजिंग स्थापित की है.

कुलगाम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है, इसके तहत दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नायवुग सुरंग में अत्याधुनिक निगरानी तकनीक- जिसमें दीवार रडार और थर्मल स्क्रीनिंग सिस्टम शामिल हैं- स्थापित की है.

इस वॉल रडार और थर्मल इमेजिंग की मदद से वाहनों के अंदर छिपे हुए मादक पदार्थ, हथियार और अन्य अवैध सामग्री का पता आसानी से लगाया जा सकेगा. इस पहल का उद्देश्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग गलियारे पर तस्करी पर अंकुश लगाना और आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों को नाकाम करना है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “दीवार रडार और थर्मल इमेजिंग तकनीक की तैनाती हमारी निगरानी रणनीति में एक नया अध्याय है. यह संदिग्ध गतिविधि की निगरानी करने और वास्तविक समय में खतरों का पता लगाने की हमारी क्षमता को बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि यह उन्नत तकनीक क्षेत्र को सुरक्षित करने के हमारे मिशन में बहुत कामगार साबित होगी. हमारा लक्ष्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और साथ ही पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है.

घाटी में बढ़ी आतंकी घटनाएं

जम्मू-कश्मीर इलाके में हाल के दिनाें कई आतंकवादी घटनाएं सामने आई हैं. बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए, जबकि सुरक्षाबलों के तीन जवान भी वीरगति को प्राप्त हुए हैं. मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए थे. भी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है. कठुआ में सुरक्षाबल बीते 1 हफ्ते से बड़े स्तर पर आतंकवाद रोधी अभियान चला रहे हैं.

Related Articles

Back to top button