ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

गोवा के राज्यपाल मलिक का विवादित बयान- कश्मीर के गवर्नर दारू पीते हैं, गोल्फ खेलते हैं

बागपतः गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीर के राज्यपालों के खिलाफ विवादित बयान दिया है। मलिक ने कहा कि गवर्नर का कोई काम नहीं होता। कश्मीर में जो गवर्नर होता है वह अक्सर दारू पीता है और गोल्फ खेलता है। बाकी जगह जो गवर्नर होते हैं वे आराम से रहते हैं, किसी झगड़े में नहीं पड़ते।

उन्होंने कहा कि मुझे बिहार में भेजा गया, कोशिश की वहां शिक्षा में सुधार करने की। वहां 110 कॉलेज थे नेताओं के, जिनमें एक भी अध्यापक नहीं था। बीएड का दाखिला करते थे, तीस लाख रुपये लेते थे, इम्तिहान करते थे, डिग्री देते थे। मैंने सारे खत्म किये और सेट्रलाइज्ड इम्तिहान कराया।’

सत्यपाल मलिक ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना काफी मुश्किल काम था, लेकिन केंद्र सरकार ने यह कर दिखाया। अब वहां की आवाम स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। आर्टिकल 370 हटने से पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो उसे पीओके से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

बता दें कि गोवा के राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक रविवार को बागपत स्थित अपने पैतृक गांव हिसावदा पहुंचे थे, जहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button