ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्... भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 ल... गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लग... रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर... दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने स...
मध्यप्रदेश

सड़क के बीच आया मंदिर, हटाने पहुंचे तो कचरे की गाड़ी में ले गए मां की मूर्ति; देख लोगों ने काटा बवाल

मध्य प्रदेश के उज्जैन के कोठी रोड प्रशासनिक भवन के पास इन दिनों विक्रम नगर जाने के लिए नए फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जा रहा है. इस मार्ग पर बना मंदिर फोरलेन के निर्माण में बाधा बन रहा था जिसको लेकर क्षेत्रवासी और हिंदूवादी संगठन पहले ही नगर निगम के जिम्मेदारों को अवगत करवा चुके थे. उन्होंने कहा कि अगर इन प्रतिमाओं को हटाया जाता है तो पहले इन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर प्रतिष्ठित करवाया जाए.

निगम के जिम्मेदारों ने क्षेत्रवासियों और हिंदूवादी संगठनों की बात मानने की बजाय मंदिर से हटाई गई प्रतिमाओं को नगर निगम के कचरा वाहन में रखवा दिया. जिससे नाराज क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा मचाया और इस तरह की कार्रवाई का विरोध करने लगे. मामले में बवाल मचने पर कलेक्टर ने हस्तक्षेप किया और मूर्तियों को मंदिर के पास रखवाकर मामले को शांत कराया.

हिंदू संगठनों के किया विरोध

प्रशासनिक भवन कोठी रोड से विक्रम नगर जाने वाले मार्ग पर तेजाजी महाराज और एक माता का मंदिर स्थित है. मंदिरों को फोरलेन निर्माण में बाधक बताते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने रातों-रात कार्रवाई की. मंदिर में रखी दो प्रतिमाओं और एक हनुमान जी की प्रतिमा को हटवाने के साथ ही मंदिर पर जेसीबी चलवा दिया. क्षेत्रवासियों का कहना था कि नगर निगम के जिम्मेदारों ने लोगों की आस्था का कोई ख्याल नहीं रखा और भगवान की प्रतिमाओं को कचरा गाड़ी में रखवा दिया. विश्व हिंदू परिषद ने भी इस मामले में नगर निगम आयुक्त और इंजीनियर के खिलाफ माधव नगर थाने में शिकायत की है.

मंदिर पर चलवाई जेसीबी

विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अंकित चौबे ने बताया कि हमने फोरलेन के निर्माण को लेकर हो रही इस कार्रवाई से पहले ही प्रशासन को अवगत कराया था कि मंदिर में जो भी प्रतिमाएं हैं उन्हें किसी अन्य स्थान पर स्थापित करवा दी जाए. उसके बाद प्रशासन अपनी कार्रवाई करे, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने तो हद ही पार कर दी. उन्होंने न सिर्फ इन प्रतिमाओं को हटाया बल्कि, मंदिरों पर जेसीबी चलवाई और प्रतिमाओं को कचरा गाड़ी में भी रख दिया. नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई का ही हमने विरोध किया और उसको लेकर थाने में आवेदन दिया है.

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिन प्रतिमाओं को अब तक हम देवता की तरह पूजते थे. उन्हें नगर निगम ने रातों-रात मंदिर से हटाकर पहले कचरा गाड़ी में रखवाया और बाद में यह प्रतिमाएं मंदिर के बाहर पड़ी हुई है. जिम्मेदारों को जल्द से जल्द इन प्रतिमाओं को अन्य स्थान पर प्राण प्रतिष्ठित करवाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button