ब्रेकिंग
Dragon Update: सलमान-अजय को टक्कर देने वाला ये विलेन अब जूनियर NTR से भिड़ेगा; 'ड्रैगन' को लेकर आया ... US-Iran Relations: ईरान के आगे झुका अमेरिका? तेहरान की शर्तों पर युद्धविराम की चर्चा के बीच ट्रंप के... Mother’s Day 2026: कौन हैं अष्ट वसु, 11 रुद्र और 12 आदित्यों की माता? जानें सनातन धर्म में सृष्टि की... BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की न... Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प...
देश

धौनी के बाद अब विराट कोहली की टीम का प्रैक्टिस कैंप भी हुआ स्थगित, RCB ने दी जानकारी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने ट्रेनिंग कैंप को स्थगित करने का फैसला लिया है। सोमवार को आरसीबी ने अपने सोशल अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि खिलाड़ियों के स्वास्थय और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अपने ट्रेनिंग कैंप को स्थगति करने का फैसला लिया है। टीम का यह कैंप इसी महीने की 21 तारीख से शुरू होना था। इसे कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इस बात की जानकारी देते हुए एक खास संदेश लिखा।

Royal Challengers Bangalore

@RCBTweets

Keeping in mind the health and safety of everyone involved, the RCB Training Camp scheduled to start on the 21st of March has been deferred until further notice. We request everyone to follow the guidelines provided by the Health Ministry and stay safe. 🙏🏻

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
101 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

आरसीबी ने ट्विटर पर लिखा, सबके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरसीबी के ट्रेनिंग कैंप को जो 21 मार्च से शुरू होने जा रहा था अगली सूचना तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हम सभी से स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देश का पालन करने का अनुरोध करते हैं और सुरक्षित रहने की कामना करते हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स का कैंप भी स्थगित 

कोरोना के खतरे की वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चेन्नई में चल रहे टीम के ट्रेनिंग कैंप के स्थगित कर दिया है। इसी महीने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत टीम के सभी अहम खिलाड़ियों ने कैंप में अभ्यास शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक धौनी चेन्नई कैंप के स्थगित होने के बाद वापस लौट चुके हैं।

IPL 2020 हुआ स्थगित 

बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के फैल रहे खतरे को देखते हुए आईपीएल के 13वें एडिशन को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। 29 मार्च से टूर्नामेंट का आयोजन होना था जिसे फिलहाल टाल दिया गया है।

Related Articles

Back to top button