ब्रेकिंग
West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2...
मनोरंजन

‘थप्पड़’ वाले मामले में नेहा धूपिया का एक और वीडियो आया सामने, अब लड़की को लगा रही हैं डांट

नई दिल्ली। नेहा धूपिया लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक के बाद एक उनके वीडियो सामने आ रहे हैं। पहले वह एमटीवी के शो रोडीज में एक लड़के को रोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। इसके बाद उनका बयान सामने आया। अब वहीं, उनके समर्थन में रोडीज एक्सट्रीम के विनर कशिश ठाकुर ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में एक लड़की पर थप्पड़ मारने के लिए नेहा धूपिया भड़कती नज़र आ रही हैं।

कशिश ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें नेहा धूपिया रोडीज के एक महिला प्रतिभागी इराम बी ख़ान को डांट लगा रही हैं। इसमें वह कशिश को थप्पड़ मारे जाने पर भड़का जाती हैं। वह कहती हैं कि कशिश ज्यादा मजबूत है। उसका थप्पड़ ज्यादा जोर से लगेगा। नेहा कहती हैं कि किसी को भी किसी को थप्पड़ मारने का हक नहीं है, चाहे वह लड़का हो या लड़की। नेहा इस वीडियो में कशिश के पक्ष में खड़ी नज़र आ रही हैं।

नेहा आगे कहती है कि थप्पड़ मारना किसी भी तरीके इम्पावरमेंट नहीं हो सकता है। कशिश ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा पक्ष में बात रखी। उन्होंने लिखा, ‘कोई भी कमेंट करने से पहले देखें।’

गौरतलब है कि नेहा धूपिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें वह एक लड़के को डांट लगा रही हैं। इसकी वजह है कि लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को थप्पड़ मारा है। हालांकि, उसकी गर्लफ्रैंड उसकी धोखा दे रही होती है। नेहा वायरल वीडियो में कहती दिख रही हैं कि यह उसकी च्वाइस है। आप उसे थप्पड़ नहीं मार सकते हैं। नेहा लड़के के ऊपर काफी भड़की हुई हैं और कुछ अपशब्द भी कहती हैं।

Thebeeinghuman@thebeeinghuman

slapping a girl for cheating is more dangerous and unlawful than having 5 BFs
Jai ho @NehaDhupia ppl like you are not worthy to sit and judge @MTVRoadies. She is a blot in the name of judge. @MTVIndia remove her from the show. Shame on @NehaDhupia

एम्बेडेड वीडियो

18 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

इसको लेकर नेहा धूपिया ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए लिखा,  ‘मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई मगर दुर्भाग्य ये है कि मुझे समझा नहीं गया। एक शख्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया था। इस वजह से उसने उसे एक थप्पड़ मार दिया। ये बात मुझे गलत लगी और मैंने उसकी क्लास ली।’

Related Articles

Back to top button