ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने दिशा पाटनी से पूछा उनकी ड्रेस का साइज़, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस और ड्रेसेज़ की वजह से चर्चा में रहती हैं। दिशा कितनी हॉट और फिट हैं ये तो शायद हमें आपको बताने की भी जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल होतीं उनकी हर तस्वीर इस बात की गवाह है।

दिशा हाल ही में फिल्म ‘मलंग’ की सक्सेस पार्टी में नजर आई थीं जहां उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में दिशा काफी हॉट लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की थीं जो लोगों को काफी पसंद आई थीं।

लोगों ने दिशा की फोटो पर कमेंट कर उनकी तारीफ की, लेकिन सबसे मजेदार कॉमेंट किया टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने। टाइगर की बहन कृष्णा ने दिशा की फोटो पर जो कमेंट किया उसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जहां लोग अक्सर एक्ट्रेस की फोटो पर हॉट, खूबसूरत, सैक्सी जैसे कमेंट करते हैं वहीं टाइगर की बहन ने दिशा की ड्रेस की साइज़ ही पूछ लिया।

दिशा की फोटो पर कृष्णा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैंने भी ये ड्रेस ऑर्डर की थी लेकिन आई नहीं, तुमने क्या साइज़ पहना है?। कृष्णा के कमेंट पर दिशा ने जवाब दिया, ‘मैंने XS (एक्स्ट्रा स्मॉल) पहना है, लेकिन आप स्मॉल लेना। क्योंकि इसमें सांस लेना ऑप्शनल है’।

आपको बता दे कि दिशा पाटनी हाल ही में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘मलंग’ में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स पर ठीक ठाक ही कलेक्शन किया। फिल्म ने करीब 60 करोड़ रुपए का  बिजनेस किया था।

Related Articles

Back to top button