ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

तूफान की वजह से आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रहीं फ्लाइटें

रायपुर। मौसम में आए बदलाव की वजह से रविवार शाम को तेज आंधी और बारिश के चलते दो फ्लाइटें तकरीबन आधे घंटे तक आकाश में ही चक्कर लगाती रहीं। हैदराबाद से रायपुर और कोलकाता से रायपुर आने वाली ये दोनों फ्लाइटों को रायपुर विमानतल में मौसम खराब रहने के वजह से लैडिंग की अनुमति नहीं मिली।

हालांकि मौसम सुधरने के बाद दोनों फाइटों को उतारने की अनुमति दे दी गई। दोनों जहाज सुरक्षित तरीके से विमानतल में उतारे गए। एयरपोर्ट के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मौसम खराब होने के कारण दो विमान सोलह हजार फीट की ऊंचाई पर हवा में आधे घंटा तक चक्कर लगाते रहे।

हैदराबाद से रायपुर और कोलकाता से रायपुर ये दोनों विमान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के आसपास चक्कर लगाते रहे। मौसम में सुधार होने के बाद दोनों विमान को रायपुर एयरपोर्ट में सुरक्षित लैंड करवाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों फ्लाइटों में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। रायपुर विमानतल में फ्लाइट के उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। इन दिनों कोरोना प्रभाव के चलते हवाई यात्रियों की आवाजाही थोड़ी कम हो गई है।

Related Articles

Back to top button