ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

PAK ने मनकोट और मेंढर सेक्टर में सीजफायर तोड़ दागे गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर की अग्रिम चौकियों एवं गांवों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ जिले के मनकोट और मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबरी सुबह करीब छह बजे शुरू हुई। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और करारा जवाब दे रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आखिरी सूचना मिलने तक गोलीबारी और गोलाबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है लेकिन इससे नियंत्रण रेखा के पास रह रहे लोगों में तनाव जरूर उत्पन्न हो गया है। नजदीक के किरनी और कास्बा सेक्टर में पिछले दो दिनों से पाकिस्तानी की ओर से भारी गोलाबारी की गई।

गौरतलब है कि इससे पहले पाक सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर केरनी व शाहपुर सेक्टर में मोर्टार शैलिंग के साथ साथ भारी गालीबारी की थी। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और बीते 6 दिनों से पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम करते हुए भारतीय सैन्य चौकियों एवं रिहायशी क्षेत्रों में गोलाबारी की जा रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने सोमवार देर शाम पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कस्बा केरनी व शाहपुर सैक्टर में गोलाबारी की तथा मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया। करीब एक घंटें तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी।

इससे पहले कठुआ जिले में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की अग्रिम चौकियों पर बिना किसी उकसावे के रात भर गोलीबारी की थी। हालांकि, गोलीबारी में भारतीय पक्ष की ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। अधिकारियों ने बताया सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली इलाके में दोनों ओर से पूरी रात हुई गोलीबारी के कारण सीमा पर रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की शुरुआत की। इसके बाद रविवार सुबह चार बज कर करीब 35 मिनट तक गोलीबारी जारी रही।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के मेंढ़र सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाक द्घारा इस दौरान रिहायशी इलाकों और सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया। मेंढर सेक्टर के गोहलाद गांव में सीमपार से हुई गोलीबारी में मोहम्मद रफीक (52) अपने घर के बाहर गोली लगने से घायल हो थे। घायल रफीक को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उनकी जांघ में हुए घाव का इलाज किया जा रहा है। वहीं भारतीय सेना ने पाक को इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Related Articles

Back to top button