ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

कलबुर्गी: कोरोना से मरने वाले बुजुर्ग का इलाज करने वाला डॉक्टर भी आया वायरस की चपेट में

कलबुर्गी/बेंगलुरु: कलबुर्गी में पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वहीं उस बुजुर्ग का इलाज करने वाला डॉक्टर भी इस वायरस की चपेट में आ गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक में मंगलवार को संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। इस संख्या में एक मृतक भी शामिल है। कलबुर्गी के उपायुक्त शरत बी ने कहा कि 63 वर्षीय डॉक्टर को परिवार के सदस्यों के साथ ही घर में अलग रखा गया है और उन्हें विशेष अलग वार्ड में दाखिल किया जा रहा है

परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलु ने ट्वीट किया कि कर्नाटक में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 10 हो गई है।” अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों में एक 20 वर्षीय युवती है, जिसने हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा की थी। दूसरा करीब 60 साल का व्यक्ति वह है जो पिछले हफ्ते देश में सबसे पहले इस वायरस से जान गंवाने वाले कलबुर्गी के 76 वर्षीय बुजुर्ग के संपर्क में आया था। इससे पहले सोमवार को संक्रमित पाया गया 32 वर्षीय व्यक्ति इस महीने ही शुरुआत में लंदन होते हुए अमेरिका से लौटा था। वह राज्य का आठवां व्यक्ति था जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह पहले घर में पृथक रखा गया था और अब उसे विशेष पृथक वार्ड में भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button