ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मनोरंजन

अनुष्का शेट्टी ने किया खुलासा आखिर क्यों जुड़ता है उनका और प्रभास का नाम

नई दिल्ली। ‘बाहुबली’ ​फेम साउथ ऐक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का नाम लंबे समय से साउथ सुपरस्टार प्रभास से जुड़ता जा रहा है। दोनों के बीच की बेहतरीन बॉन्डिंग न सिर्फ ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी कााफी पसंद की जाती है। दोनों को एक साथ कई इवेंट में देखा जा चुका है।

वहीं फैंस दोनों की शादी की खबरों को लेकर भी काफी उत्सुक रहते हैं। इसी बीच अनुष्का शेट्टी ने अपने और प्रभास के रिश्ते को लेकर कई सारी बातों का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों लोग उन दोनों का नाम एक साथ जोड़ते हैं।

एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी नेहाल ही में डेक्कर क्रोनिकल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बाहुबली को-स्टार प्रभास के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। अनुष्का शेट्टी ने कहा, ‘मैं प्रभास को पिछले 15 सालों से ज्यादा समय से जानती हूं और वह मेरे रात तीन बजे के दोस्तों में से एक है। हमें आमतौर पर लिंक-अप किया जाता है क्योंकि हम दोनों की शादी नहीं हुई और एक शानदार ऑनस्क्रीन पेयर हैं। अगर हम दोनों के बीच में कुछ होता तो अब तक सब सामने आ गया होता। हम दोनों एक ही तरह के इंसान हैं और अगर रिश्ते में होते तो भावनाओं को नहीं छिपाते।’

अनुष्का ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा, ‘प्रभास उनके 3am फ्रेंड हैं। मुझे जब भी उनसे बात करनी होती है मैं उनको रात 3 बजे भी फोन कर लेती हूं और वह मेरी कॉल का तुरंत रिप्लाई करते हैं।’

बता दें कि हाल ही में आई बी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अनुष्का शेट्टी जाने माने डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी को डेट कर रही हैं। वहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों के रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें​ कि प्रकाश पहले से ही शादीशुदा हैं। प्रकाश ने साल 2014 में फेमस राइटर कनिका ढिल्लन के साथ शादी की थी, लेकिन वह इस शादी से अलग हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक दोनों के तलाक लेने की कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button