ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

Coronavirus: घर में पैक हुए सेलेब्स, कैटरीना कैफ का घर पर वर्कआउट, दीपिका पादुकोण ने किया ये काम

नई दिल्ली। कोरोनावायरस का डर बॉलीवुड सेलेब्स में भी बढ़ गया है और इससे बचने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स कई कदम उठा रहे हैं। वहीं, शूटिंग, इवेंट और फिल्म रिलीज में रोक लग जाने से भी इन दिनों सेलेब्स घर में पैक हो गए हैं। साथ ही सेलेब्स बाहर जाने से बच रहे हैं और घर पर ही आराम कर रहे हैं। जिम भी बंद होने से सेलेब्स घर में ही वर्कआइट कर रहे हैं। जानते हैं कौन अपने घर पर क्या कर रहा है…

अगर कैटरीना कैफ की बात करें तो कैटरीना अपने घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं। अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क रहने वाली कैटरीना अब घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं। ऐसे में कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए वीडियो भी शेयर किए हैं। इन वीडियो में देख सकते हैं कि आप कैटरीना घर पर पुश-अप्स और कई तरह की एक्सरसाइज घर से ही कर रही हैं।

उन्होंने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें कैटरीना कैफ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ उनकी ट्रेनर भी नजर आ रही हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ने घर पर रहते हुए सफाई का काम शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि वैसे भी दापिका पादुकोण को सफाई ज्यादा पसंद है, ऐसे में जब भी दीपिका पादुकोण को टाइम मिलता है तो वो सफाई में व्यस्त हो जाती हैं। इसलिए उन्होंने वार्डरोब साफ कर दिया।

दीपिका पादुकोण ने अपनी सफाई की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इस बात की उनके फैंस ने भी काफी तारीफ की थी। बता दें कि वैसे बॉलीवु़ड कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए तैयार है। फिल्म इंडस्ट्री ने इसके लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें शूटिंग रुकवाना, फिल्म रिलीज ना करना, फोटोग्राफर्स का ना जाना, इवेंट ना करना आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button