ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

भारतीय सेना तक पहुंचा कोरोना वायरस, लद्दाख में पॉजिटिव पाया गया सेना का जवान

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब यह संख्या 140 तक पहुंच गई है। सेना का एक जवान भी कोरोना की गिरफ्त में आ गया है। जवान के पिता ईरान से लौटे थे तथा वे भी वायरस से संक्रमित हैं। सेना के सूत्रों के अनुसार जवान का इलाज किया जा रहा है और उसकी पत्नी व बहन को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है।
PunjabKesari
इस बीच दिल्ली से लेकर केरल तक दहशत फैला रहा कोरोना अब पश्चिम बंगाल भी पहुंच गया है। कोलकाता में कोरोना से संक्रमित पहला मरीज मिला है। मंगलवार को मुंबई में 63 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण हुई मौत के बाद भारत में मंगलवार को इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। सरकार की तरफ से जारी एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के मुताबिक, सरकार ने अफगानिस्तान, फिलिपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इससे पहले सोमवार को सरकार ने यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 18 से 31 मार्च तक रोक लगा दी थी।

कुछ दिनों पहले तक ‘सामाजिक दूरी’ (सोशल डिस्टेंसिंग) जैसा शब्द जहां बहुत से लोगों ने सुना तक नहीं था वह अचानक से बेहद चर्चा में है क्योंकि ताजमहल जैसे स्मारकों समेत सार्वजनिक स्थल बंद हैं और हजारों लोग अगले कुछ दिनों तक घर में रहने, तथा ऑनलाइन काम या पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई का मरीज दुबई गया था और यह महाराष्ट्र में कोविड-19 से हुई मौत का पहला मामला है। राज्य में हालांकि कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 40 मामले सामने आए हैं।

इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दिल्ली में भी 68 वर्षीय एक महिला की इस वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मौत हो गई थी। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक दुनियाभर में इस वायरस के कारण 7,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,82,000 लोग इससे संक्रमित हैं।

Related Articles

Back to top button