ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

लखनऊ: KGMU में जूनियर डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि, किया गया आइसोलेट

लखनऊ: केजीएमयू में कोराना पीड़ित मरीज का ईलाज कर रहे एक जूनियर डॉक्टर भी वायरस की चपेट में आ गया है। डॉक्टर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसे तत्काल आइसोलेट किया गया है। बता दें कि अब लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है।

मंगलवार को नोएडा में भी मिले थे 2 कोरोना पॉजिटिव 
बता दें कि मंगलवार को नोएडा में भी कोरोना वायरस के 2 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे। संक्रमित व्यक्ति  सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड स्पेसिया सोसाइटी में मिला था। जैसे ही युवक में कोरोना वायरस की जानकारी सोसाइटी वासियों को पता चली वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जो सोसाइटी में सेनेटाइज कर रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग पूरी सोसाइटी की निगरानी कर रहा है। एतिहातन तौर पर आस पास के मार्केट को भी सेनेटाइज किया जा रहा है।

अब तक यूपी में 16 लोग कोरोना से ग्रस्त-यूपी स्वास्थ्य विभाग
बता दें कि इस नए केस के बाद यूपी में कोरोना के 16 मरीज हो गए हैं। इस बारे में मंगलवार को यूपी स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 16 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इन सभी लोगों के टेस्ट पॉजिटिव निकले हैं। जानकारी के अनुसार अब तक आगरा में 8, गाजियाबाद में 2, नोएडा में 3 और लखनऊ में 3 मरीज़ में कोरोना को पुष्टि हुई है।

एहतियात के तौर स्कूल कॉलेज, पर्यटन स्थल बंद
एहतियात के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सिनेमा हाल, स्कूल, कॉलेज, पर्यटन स्थलों समेत भीड़ वाली जगहों को बंद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button