ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

नवजोत सिद्धू के नाम पर ‘फर्जीवाड़ा’ करने वालों की अब खैर नहीं!

अमृतसर: कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के नाम पर यू -ट्यूब पर फर्जीवाड़ा करने वालों की अब खैर नहीं। सिद्धू की तरफ से पंजाबवासियों से संपर्क साधने के लिए शुरू किए चैनल ‘जित्तेगा पंजाब’ की नकल करके इसी नाम पर फ़र्ज़ी चैनल शुरू करने वालों को कापीराइट कानून का उल्लंघन के तहत नोटिस भेजे गए हैं। इस संबंध में यू -ट्यूब के प्रबंधकों को भी भ्रामक गतिविधियां रोकने की अपील की गई है।

नवजोत सिद्धू के चैनल के मुख्य प्रबंधक सुमित सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें सिद्धू के इस कदम से घबरा गई है, इसिलिए लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण सिद्धू के राह में रुकावट डालने के उद्देशय से ‘जित्तेगा पंजाब’ नाम से मिलते -जुलते यू -ट्यूब चैनल बना लिए हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की तरफ से अपना चैनल शुरू करने से कुछ मिनटों के बाद ही ऐसे अनगिनत चैनल बन गए हैं। सिद्धू की तरफ से इस चैनल का नाम गुरमुखी में लिखा गया है।बता दें कि शनिवार को सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्टाइल में अपने मन की बात करने की नीति के अंतर्गत लांच किए गए यू-ट्यूब चैनल ने पंजाब की राजनीति में अचानक गर्मी ला दी है। जैसे ही इस संबंधी नवजोत सिंह सिद्धू का प्रैस नोट जारी हुआ तो पंजाब के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई। राजनीति से संबंध रखने वाला हर व्यक्ति चाहे वह गांव का पंच हो, नगर कौंसिल का एम.सी. हो, विधायक, मंत्री या पूर्व मंत्री हो, सिद्धू के अगले कदम बारे चर्चा करता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button