ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

निर्भया केस: गुनहगारों को फांसी से पहले पवन जल्लाद ने तिहाड़ में किया रिर्हसल

नई दिल्ली: निर्भया के दोषियों को 20 मार्च को फांसी होने वाली है उससे पहले बुधवार सुबह तिहाड़ जेल में फांसी देने की रिर्हसल हुई है। पवन जल्लाद ने जेल प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में दोषियों के डमी को फांसी पर लटकाने का रिहर्सल किया। वहीं फांसी देने से एक दिन पहले भी पवन जल्लाद फिर से रिर्हसल करेंगे। पवन जल्लाद ने दोषियों को फांसी पर चढ़ाने की निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले मंगलवार को तिहाड़ जेल प्रशासन को रिपोर्ट की। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पवन मंगलवार को तिहाड़ जेल पहुंचा

5 मार्च को यहां एक निचली अदालत ने निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषियों- मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी पर चढ़ाने की नई तारीख 20 मार्च, सुबह साढ़े पांच तय की। जेल प्रशासन ने फांसी पर चढ़ाने की नई तारीख जारी होने के बाद दोषियों के परिवारों को पत्र लिखा है। उनकी मौत की सजा पर तामील तीन बार टली है। मुकेश, पवन और विनय की अपने अपने परिवारों के साथ अंतिम बार मुलाकात हुई। अक्षय का उसके परिवार के साथ मुलाकात नहीं हुई है। यह मुलाकात इसलिए कराई जाती है कि ताकि दोषी अपने परिवार के साथ बातचीत कर सके और गले लग सके।

Related Articles

Back to top button