ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

बारिश से थमी मुंबई- 52 फ्लाइट्स कैंसिल व 54 को किया गया डायवर्ट, नौसेना तैनात

मुंबई: मुंबई पिछले तीनों से लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण ट्रेन, फ्लाइट, बस की सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण 52 फ्लाइट्स को कैसिंल कर दिया गया जबकि 54 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।

बारिश को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे को भी बंद कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले आधी रात को जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस BMC के दफ्तर पहुंचे हैं। यहां पर वह पूरे शहर के हालात का जायजा ले रहे हैं। BMC के दफ्तर में CCTV फुटेज के जरिए सारे शहर की तस्वीर सामने आ रही हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि अब सड़कों पर मदद करने के लिए नौसेना को उतरना पड़ा है। मुंबई के कुर्ला इलाके में BMC की गुजारिश पर नौसेना की टीम पहुंची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button