ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

BJP अध्यक्ष नड्डा बोले- अगले एक महीने तक पार्टी किसी भी आंदोलन, प्रदर्शन में भाग नहीं लेगी

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में इच्छा व्यक्त की थी कि कोरोना के कारण हमें किसी भी प्रकार के आंदोलन, धरना, प्रदर्शन से बचना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए, भाजपा ने फैसला किया है कि अगले 1 महीने तक पार्टी किसी भी आंदोलन, प्रदर्शन में भाग नहीं लेगी।

यदि अगर कोई ज्ञापन देना है तो 4-5 पार्टी पदाधिकारी संबंधित अधिकारियों या राजनीतिक नेता को ज्ञापन देंगे, लेकिन किसी भी प्रकार के लोगों के समूह से बचेंगे। सभी राज्य इकाइयों को इसके बारे में बताया गया है और इस मुद्दे पर एक परिपत्र जारी किया गया है।

भाजपा ने कोरोना वायरस पर अपनी राज्य इकाइयों के बीच एक परिपत्र जारी किया है, ताकि छोटे समूहों में जागरूकता फैलाई जा सके और लोगों को क्या करना है और क्या नहीं, इसके बारे में बताया जा सके। जब पीएम ने सार्क नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया, तो उन्होंने उल्लेख किया था कि हमें सतर्क रहना चाहिए, स्वच्छता बनाए रखना चाहिए लेकिन घबराना नहीं चाहिए।

पीएम मोदी ने भी देशवासियों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो यात्रा न करें। हालांकि यह भी आश्‍वस्त किया है कि इससे घबराने जरूरत नहीं है। हर स्तर पर कदम उठाए गए हैं और उठाए जाते रहेंगे। इससे पहले भी पीएम मोदी कह चुके हैं कि लोगों की अच्छी सेहत सुनिश्चित करने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने वायरस से लड़ने में डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा संजोए रखेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस साल होली न मनाने का फैसला लिया था। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कोरोना के दुनिया के सैकड़ों देशों में इसके फैलाव को देखते हुए अब इस वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button