ब्रेकिंग
मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाले बेजरा पुल का पिलर धंसा, दोनों जिलों का सीधा संपर्क टूटा धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग के दौरान बड़ा ब्लास्ट: 3 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर; SNMMC... IIT ISM धनबाद के शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: विकसित किया आधुनिक 2D ऑप्टिकल टिल्ट सेंसर रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश के नए नियम लागू: 4 वर्षीय UG डिग्री वालों को सीधा प्रवेश जनकपुर में रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली भालू: कृषि कार्यालय और एकलव्य स्कूल के पास मूवमेंट, वन विभ... एमसीबी के चिरमिरी में मानवता शर्मसार: युवती से दरिंदगी, दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस माल लदान में SECR ने रचा नया इतिहास, लक्ष्य से 4 दिन पहले 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार रायपुर में खुले नाले और गड्ढों से हादसे: 5 वर्षीय काव्यांश की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त स... गौरेला में 5 साल की मासूम को कोबरा सांप ने डंसा: परिजनों की सतर्कता से बची जान, जिला अस्पताल में भर्...
विदेश

कोरोना वायरस की एक अदृश्य सेना से लड़ रही है दुनिया: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम इस वक्त एक अदृश्य सेना से लड़ रहे हैं, जिससे हम जरूर जीतेंगे। ट्रंप ने मंगलवार को देश की जनता को आश्वासन दिया कि हम कोरोना वायरस का अपने सभी उपलब्ध संसाधनों से सामना कर रहे हैं। बता दें कि अब तक अमेरिका में कोरोना वायरस से 100 लोगों की जान जा चुकी है जबकि दुनियाभर में इससे 7,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट के जरिए जनता को भरोसा दिलाया है कि हम कोरोना वायरस से इस लड़ाई में जरूरी जीतेंगे और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ट्रंप ने टूरिज्म इंडस्ट्री के सीईओ के साथ मुलाकात की। इसमें उन्होंने कहा कि हमें एयरलाइन इंडस्ट्री की मदद करनी चाहिए क्योंकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। जल्द ही एयरलाइंस शुरू कर दी जाएंगी बस एक बार कोरोना वायरस के साथ यह युद्ध खत्म हो जाए।

उन्होंने आगे कहा कि हम जानते हैं यह इंडस्ट्री काफी मुश्किल समय से गुजर रही है। हमारा लक्ष्य इस वायरस से जीतना है और हम जरूर जीतेंगे। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमें अदृश्य शत्रु से लड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस शत्रु को देश से बाहर निकालने में सफल जरूर होगा।

Related Articles

Back to top button