ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
पंजाब

जालंधर में इन इलाकों के लोगों को मिलेगी बढ़ेगी राहत! फिर जोर पकड़ रही यह मांग

जालंधर: जालंधर शहर में बढ़ते ट्रैफिक के बोझ को कम करने और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नहर के साथ-साथ प्रस्तावित बाईपास प्रोजैक्ट को पूरा करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि अगर यह प्रोजैक्ट शुरू हो जाता है तो न केवल जालंधर के लिए फायदेमंद होगा बल्कि वैस्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए तो यह वरदान साबित होगा।

इस प्रोजैक्ट के तहत बस्ती बावा खेल पुली से सीधी सड़क नहर के साथ साथ डी.ए.वी. कालेज वाली नहर की पुली तक और उससे आगे हाईवे पर बाबा बालक नाथ नगर के पास पड़ती नहर की पुली तक जाएगी जिससे पूरे क्षेत्र के ट्रैफिक को शहर के अंदर आने और घूमकर जाने की जरूरत ही नहीं होगी। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, अमर नगर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े वार्ड के पार्षद पति बॉबी शर्मा ने इस प्रोजैक्ट को तेजी से लागू करने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि शीतल नगर के निकट रेलवे लाइन पर एक नया फाटक बनाया जाए तो यह बाईपास आसानी से शुरू हो सकता है, जिससे न केवल ट्रैफिक की समस्या हल होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र का विकास भी संभव हो सकेगा।

सालों से अधूरी पड़ी हुई है यह योजना, अफसरों ने दिलचस्पी नहीं ली

कई साल पहले जालंधर शहर में ट्रैफिक की भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से डीएवी कॉलेज के पास वाली नहर के दोनों ओर बाईपास बनाने की योजना शुरू की गई थी। इसके तहत नहर के किनारे पक्की सड़कें तो बना दी गईं, लेकिन यह प्रोजेक्ट बीच में ही अधूरा रह गया क्योंकि निगम से जुड़े अफसरों ने इसमें दिलचस्पी ही नहीं ली। बॉबी शर्मा ने बताया कि यदि इस योजना को पूरा किया जाता है, तो न केवल शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, कबीर नगर, बस्ती बावा खेल, बस्ती दानिशमंदा और आसपास के इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा बल्कि कपूरथला और बस्ती बावा खेल साइड से आने वाले वाहन भी इस बाइपास का इस्तेमाल करके मकसूदां साइड आ जा सकेंगे। उन्हें कपूरथला चौक से घूमकर नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रास्ते में पड़ने वाली रेलवे लाइन पर शीतल नगर के पास एक फाटक बनाना इस प्रोजैक्ट की सफलता की कुंजी होगी ।

ट्रैफिक की समस्या दूर होगी और पूरे क्षेत्र का विकास होगा

बॉबी शर्मा ने बताया कि शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और आसपास के इलाकों में सेनेटरी आइटम्स और टाइल्स के बड़े-बड़े गोदाम बन गए हैं, जिसके कारण दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है। पहले की सरकारों ने इस क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते यह इलाका विकास से वंचित रहा। अब ट्रैफिक की समस्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नहर के साथ बनी पक्की सड़कों को रेलवे फाटक के जरिए जोड़ दिया जाए, तो लोगों को बर्लटन पार्क, गुलाब देवी रोड, विंडसर पार्क या कबीर नगर जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। भविष्य में इस फाटक पर एक छोटा फ्लाईओवर भी बनाया जा सकता है, जो ट्रैफिक को और सुगम बनाएगा।

गुलाब देवी रोड पुली को चौड़ा और सड़क बनाने की मांग

बॉबी शर्मा ने निगम प्रशासन से गुलाब देवी रोड पर स्थित नहर की पुली को चौड़ा करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है और टूटी हुई पुली किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसके साथ ही, आर्य नगर और हरदेव नगर के साथ-साथ गुजरने वाली सड़क की स्थिति सुधारने की जरूरत पर भी जोर दिया। यह सड़क पानी के पाइप डालने के लिए तोड़ी गई थी, लेकिन इसे दोबारा नहीं बनाया गया, जिससे हजारों लोग रोज परेशान हो रहे हैं।

गोगा प्रधान ने पुली को चौड़ा करने बाबत बनवा रखा है एस्टीमेट

गुलाबदेवी रोड पर पड़ती नहर की पुली को चौड़ा करने की दिशा में शहीद बाबू लाभ सिंह नगर सोसायटी के प्रधान प्रभुनैनजोत सिंह गोगा पहले से ही प्रयासरत हैं। उन्होंने पुली को चौड़ा करने के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया है और निगम प्रशासन जल्द ही इस पर काम शुरू करने की तैयारी में है। बॉबी शर्मा ने कहा कि अगर प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान देता है तो जालंधर वैस्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी राहत होगी।

मान जा रहा है कि यह बाईपास प्रोजेक्ट और रेलवे फाटक का निर्माण जालंधर वैस्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। नहर के साथ प्रस्तावित बाईपास न केवल ट्रैफिक की समस्या को कम करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। साथ ही, सड़कों और पुलियों के सुधार से इस क्षेत्र का व्यावसायिक और सामाजिक विकास भी तेज होगा। प्रधान प्रभुनैनजोत सिंह गोगा और बॉबी शर्मा ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाने की अपील की है, ताकि लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह जल्द ही मेयर वनीत धीर से मिलने जाएंगे ।

Related Articles

Back to top button