ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
खेल

ऑलराउंडर शिवम दुबे का बड़ा बयान, बोले- मैं हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करने नहीं आया था

नई दिल्ली। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम को एक ऑलराउंडर की कमी खल रही थी, जो तीनों फॉर्मेट में अच्छा कर सके। भारतीय टीम को एक ऐसा ऑलराउंडर चाहिए था जो मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी कर सके, अपने कोटे के ओवर पूरे निकाल सके और अच्छी फील्डिंग कर सके। ऐसे में चयनकर्ताओं ने मुंबई के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे पर भरोसा जताया और उन्हें टीम इंडिया में जगह दी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे ने भारतीय टीम के लिए पहले टी20 इंटरनेशनल और फिर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या की जगह एक ऑलराउंडर के तौर पर जगह मिली थी, क्योंकि उन्होंने घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, शिवम दुबे दोनों ही फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए और टीम से बाहर हो गए। अब इस पर शिवम दुबे ने एक बयान दिया है कि वे हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करने नहीं आए थे।

हार्दिक पांड्या सीनियर खिलाड़ी हैं- शिवम

शिवम दुबे ने स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में कहा है, “मैं यहां (टीम इंडिया) हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करने नहीं आया था। मैं यहां अच्छा प्रदर्शन करने और भारतीय टीम के लिए मैच जीतने आया हूं। जाहिर तौर पर, हार्दिक सीनियर हैं और एक दमदार खिलाड़ी हैं। ऐसे में जब वे फिट होंगे, उनको टीम में जगह मिलेगी।” हार्दिक पांड्या को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वो सीरीज स्थगित कर दी गई है।

26 साल के शिवम दुबे ने भारत के लिए अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 9 बार उनको बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, लेकिन 17.5 की औसत से वे सिर्फ 105 रन बना पाए हैं, जिसमें एक 54 रन की पारी भी शामिल है। वहीं, बतौर गेंदबाज वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन 12 मैचों में 11 बार गेंदबाजी करने उतरे हैं और सिर्फ 5 विकेट चटका पाए हैं, जिसमें से 3 विकेट उन्होंने एक ही पारी में लिए थे। वहीं, एक मात्र वनडे मैच में उन्होंने 9 रन बनाए हैं और एक भी विकेट नहीं लिया है।

Related Articles

Back to top button