ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मनोरंजन

Coronavirus का बॉलीवुड में खौफ, आइसोलेशन में रह रहे हैं अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में लोग खुद को बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने भी कोरोना से बचने के लिए खुद को सेल्फ कॉरन्टाइन में डाल लिया है, जिससे वो दूसरे के संपर्क आने से बचे और उन्हें भी कोई दिक्कत हो तो दूसरे लोग उनसे बच सके। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर कई स्टार्स का नाम शामिल है। जानते हैं उन स्टार्स के बारे में… जिन्होंने खुद को कैद कर लिया।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर के जरिए बताया है कि वो कॉरन्टाइन हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर बीएमसी की ओर से हाथ पर लगाई गई स्टाम्प को भी पोस्ट किया है। दरअसल, बीएमसी कॉरन्टाइन करने वाले लोगों के हाथ पर स्टाम्प लगा रही है। ऐसे में अमिताभ बच्चन कुछ दिनों सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। बता दें कि अमिताभ अभी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे थे, जो अभी बंद है।

Amitabh Bachchan

@SrBachchan

T 3473 – Stamping started on hands with voter ink, in Mumbai .. keep safe , be cautious , remain isolated if detected ..

Twitter पर छबि देखें
871 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना वायरस के बचाव के लिए घर में ही हैं। आलिया ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ आलिया ने बताया कि सेल्फ क्वारेनटाइन के बावजूद फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हूं। कोरोना वायरस की वजह से ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में भी प्रभावित हो रही है।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर भी लंबे समय से कोरोना वायरस का ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर मास्क लगाए हुए नजर आए थे और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी बताया है कि वो कोरोनावायरस को लेकर खास ध्यान रख रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप पिंकी फरार की रिलीज भी रुक गई है।

दिलीप कुमार

इनके अलावा दिलीप कुमार का नाम भी इसमें शामिल है। दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार हैं और उम्र अधिक होने की वजह से उन्हें ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर पिछले कुछ दिनों से लंदन में थीं, लेकिन कोरोना वायरस के डर से एक्ट्रेस घर आ गई हैं। अब कुछ दिन सोनम कपूर सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगी।

Related Articles

Back to top button