ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

Shashi Kapoor Birthday: जेनिफर संग शशि कपूर की शादी पर मचा था बवाल, बुरे वक्त में बेचनी पड़ी थी ये खास चीज

नई दिल्ली। बॉलीवड के दिग्गज एक्टर शशि कपूर की स्माइल पर लड़कियां जान छिडकती थीं। राज कपूर के परिवार में जन्मे शशि की आज 82वीं बर्थ एनिवर्सरी है। शशि कपूर ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। अपने फिल्मी करियर में लगभग कई तरह के किरदारों को जीने वाले इस एक्टर ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।   शशि कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके साथ कई विवाद भी जुड़े हैं। जानते हैं शशि कपूर के बारे में कुछ अनसुने किस्से…

‘मेरे पास मां है’ इस सुपरहिट डयलॉग के आज भी याद किए जाने वाले शशि कपूर का असली नाम बलबीर पृथ्वीराज कपूर है। शशि कपूर का दिल इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल पर आया था। उन्होंने जेनिफर से शादी की। इस शादी के खिलाफ जेनिफर का परिवार था लेकिन दोनों ने तमाम परेशानियों के बीच शादी रचाई थी। बता दें कि दोनों की पहली बार मुलाकात रॉयल ओपेरा हाउस में हुई

दरअसल यहां 18 साल के शशि का एक नाटक था जिसमें उनका छोटा सा रोल था। यहां उन्होंने पहली बार जेनिफर को देखा और पहली ही मुलाकात में दिल दे बैठे थे। जेनिफर केंडल के पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि दोनों की शादी हो। इसी वजह से जेनिफर ने अपना घर छोड़ दिया था।

कुछ समय के बाद शशि कपूर ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। वह लाइम लाइट से दूर रहने लगे थे। शशि कपूर की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इस बात का जिक्र शशि कपूर के बेटे कुणाल ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

कुणाल ने पिता की बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें 60 के दशक में काम मिलना बंद हो गया था। ऐसे में शशि ने ना सिर्फ अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बेच दी थी बल्कि पत्नी जेनिफर को भी पैसों के लिए अपना सामान बेचना पड़ा था। यही नहीं हालत ये हो गई कि टॉप एक्ट्रेसेस भी शशि के साथ काम करने से मना करने लगी थीं। फिर नंदा ने उनके साथ फिल्म ‘फूल खिले’ की, जो सुपरहिट रही।

Related Articles

Back to top button