ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

एयर एशिया की फ्लाइट में सफर कर रहा था ‘कोरोना’ का मरीज, खिड़की से कूदा पायलट

कोरोना वायरस से दुनियाभर में दहशत का माहौल है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाजा जा सकता है कि जब पायलट को पता चला कि फ्लाइट में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज है तो उसने कॉकपिट के इमरजेंसी गेट यानी खिड़की से छलांग लगा दी। यह घटना एयर एशिया इंडिया की पुणे-दिल्ली फ्लाइट I5-732 की है। शुक्रवार, 20 मार्च को प्लेन के अंदर उस समय अफरातफरी मच गई जब पता चला कि फ्लाइट में पहली लाइन में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज सफर कर रहा है। यात्री ने प्लेन के अंदर ही छींक मार दी थी जिसके बाद पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है।

कोरोना से संक्रमित इस यात्री की खबर मिलने पर विमान के दूसरे यात्री और क्रू के सदस्य इतने घबरा गए कि गए कि लैंडिंग के बाद पायलट-इन-कमांड ने कॉकपिट के सेकेंडरी एक्जिट के द्वारा विमान से बाहर निकलने का विकल्प चुना, जो विमान में एक स्लाइडिंग विंडो होती है। इसके बाद सभी यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि सभी यात्रियों को पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिस यात्री को छींक आई थी, उसे आगे वाले गेट से बाहर निकाला गया। बाद में सभी यात्रियों की जांच की गई और सभी का टेस्ट नेगेटिव आया।

सुरक्षा उपाय के रूप में लैंडिंग के बाद विमान को अलग खड़ा किया गया था। वहीं इस घटना के बाद एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान की पूरी तरह से एंटी इन्फेक्शन से सफाई की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि हमारे चालक दल ऐसी घटनाओं के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं और ऐसे समय में क्या सावधानियां परतनी चाहिएं उनको पता है। उस समय में पायलट ने धैर्य से जो किया वो सही था।

Related Articles

Back to top button