ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

कोरोना: CAA-NRC के खिलाफ पिछले 2 महीने से चल रहा धरना प्रदर्शन खत्म

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घंटाघर में पिछले दो महीने से जारी धरना प्रदर्शन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सोमवार को स्थगित कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार की अगुवाई में आला अधिकारियों का दल रविवार से ही आंदोलनकारी महिलाओं को समझाने में लगा था जिसका असर आज सुबह छह बजे दिखायी दिया जब महिलाओं ने धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम कोरोना के खतरे के टलने तक स्थगित करने की हामी भरी। उन्होने बताया कि आंदोलनकारी महिलायें हालांकि अपना दुपट्टा धरना स्थल पर सांकेतिक विरोध के तौर पर छोड़ कर गयी। पुलिस ने सभी महिलाओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचा दिया है।

गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी के विरोध में घंटाघर में महिलायें पिछली 17 जनवरी से डटी हुयी थी। दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर यह धरना कोरोना से निपटने की सरकार की मुहिम पर बाधा बन रहा था और यही कारण था कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी आंदोलनकारियों से संपकर् साधे हुये थे।

Related Articles

Back to top button