ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

CM मोहन 20 अप्रैल को खिमला में चीता प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ, विधायक, कलेक्टर एवं SP ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नीमच : नीमच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगामी 20 अप्रैल को नीमच जिले के जावद रामपुरा एवं खिमला ब्लॉक में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जावद में 20 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पहुंचकर वहां सीएम राइज स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह एवं हितग्राहियों को हित लाभ वितरण तथा नवीन उद्योगों, विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात हेलीकॉप्टर से रामपुरा पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन एवं हितग्राहियों को हित लाभ वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रामपुरा के कार्यक्रम पश्चात हेलीकॉप्टर से खिमला ब्लॉक के लिए प्रस्थान कर खिमला में चीता प्रोजेक्ट के तहत निर्मित गांधी सागर अभ्यारण अभ्यारण के बाड़े में चीते छोड़कर गांधी सागर अभ्यारण प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।

विधायक मनासा अनिरुद्ध मारू, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल वनमंडला अधिकारी नीमच एस के अटोदे, एवं डीएफओ मंदसौर संजय रायखेरे, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीम पवन बारिया, तहसीलदार मुकेश, निगम थाना प्रभारी रामपुरा आरसी दांगी, रेंजर भानु प्रताप सिंह सोलंकी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ खिमला में चीता प्रोजेक्ट के बाड़े के मुख्य द्वार के सामने हेलीपैड निर्माण, बाड़े में बैरिकेडिंग्स, वायर फेंसिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं मंच निर्माण, चीते छोड़ने के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश दिए।

विधायक मारू एवं कलेक्टर एसपी ने रामपुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल हेलीपैड मंच स्थल पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर ने तत्परता पूर्वक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Back to top button