ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
महाराष्ट्र

थाईलैंड से भारत आए यात्री के बैग में मिले 47 जहरीले सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर चेंकिंग के दौरान हड़कंप

हम अक्सर ये देखते सुनते हैं कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच के दौरान उनसे सोने और दूसरे महंगी चीजें बरामद होती हैं, लेकिन देश की आर्थिक राजधानी में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. यहां कस्टम की जांच में एक भारतीय यात्री से अधिकारियों ने 47 विषैले सांप और पांच कछुए बरामद किए. यात्री के पास से सांप बरामद होने पर सुरक्षा स्टॉफ भी डर गया.

बाताया जा रहा है कि जिस यात्री से जहरिले सांप बरामद हुए वो थाईलैंड गया था. उसने भारत आने के लिए बैंकांक से फ्लाइट ली थी. यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक भारतीय यात्री के पास 47 बहुत विषैले सांप और पांच कछुए मिले. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात में एक यात्री पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे रोका. जब उसके बैग की चेकिंग की गई तो बैग में 47 बेहद जहरीले वाइपर सांप और पांच कछुए मिले.

यात्री के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि रॉ (वन्यजीव कल्याण के लिए रेसक्विंक एसोसिएशन) की एक टीम ने इन सांपों और कछुओं की प्रजातियों की पहचान करने में सहायता की. अब वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत इन सांपों और कछुओं को वापस उस देश भेजा जाएगा. सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. यात्री के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो रही है.

सरंक्षित या संकटग्रस्त प्रजातियों का आयात प्रतिबंधित

अधिकारियों के अनुसार, यात्री के चेक इन बैग से मिले सांपों और कछुओं में तीन स्पाइडर टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर, पांच एशियन लीफ टर्टल और 44 इंडोनेशियन पिट वाइपर शामिल थे. भारत में विभिन्न वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत इनको जब्त किया गया है. ये जीव भारत में अलग-अलग वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत प्रतिबंधित किए गए हैं. अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि ये जीव कहां से लाए गए थे. बता दें कि भारत में सरंक्षित या संकटग्रस्त प्रजातियों का आयात प्रतिबंधित किया गया है. सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक डिश में छटपटाते रंग-बिरंगे सांपों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी की हैं.

Related Articles

Back to top button