ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मनोरंजन

‘उर्वशी रौतेला के खिलाफ कार्रवाई हो…’ मंदिर वाले बयान पर बुरी फंसी एक्ट्रेस

फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. कई बार सोशल मीडिया पर उन्हें अपने बयानों की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. एक बार फिर से वो विवादों में घिर गई हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर अब उनके खिलाफ कार्रवाईओ की मांग हो रही है. उनका कहना है कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ में उनका मंदिर है.

उनके इस बयान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. साधु संतों के साथ-साथ लोगों में भी उनके खिलाफ नाराजगी दिख रही है. बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व धर्म अधिकारी भुवन उनियाल ने कहा, “हम इसका घोर विरोध करते हैं. ये बात गलत है. समाज में इसका गलत संदेश जाएगा. हमतो कहते हैं कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए. जब से सुना है कि उर्वशी रौतेला बद्रीनाथ की भगवती उर्वशी की मंदिर को अपना बता रही हैं, तब से हम बहुत दुख में हैं. हम बहुत पीड़ा में हैं. इस बात का हम भारी विरोध करते हैं.”

तीर्थ पुरोहित ने जताई नाराजगी

बद्रीनाथ के तीर्थ पुरोहित डॉक्टर ब्रजेश सती ने भी नाराजगी जाहिर की है और उनका भी कहना है कि उर्वशी रौतेला के खिलाफ कार्रवाई हो. उन्होंने कहा, “उर्वशी रौतेला द्वारा जो बयान दिया गया है वो बिल्कुल निंदनीय है. उत्तराखंड चारधाम तीर्थ महापंचायत उनके इस बयान की निंदा करता है और हम सरकार से मांग करते हैं कि उर्वशी रौतेला के खिलाफ कार्रवाई की जाए.”

उर्वशी रौतेला का दावा

उन्होंने आगे ये भी कहा, “हम बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर से भी मांग करते हैं कि उनको इस दिशा में एक्शन लेना चाहिए.” उर्वशी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत करते हुए ये बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि बद्रीनाथ के पास जो उर्वशी मंदिर है वो उनके लिए समर्पित है. उन्होंने ये भी कहा था कि वो चाहती हैं कि साउथ में भी उनके नाम का मंदिर बने. हालांकि, आपको बता दें कि उत्तराखंड में जो मंदिर है वो उर्वशी रौतेला का नहीं बल्कि देवी उर्वशी का मंदिर है.

Related Articles

Back to top button