ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

MP में चीतों को मिला नया घर, अब इस इलाके में शिफ्ट किए जाएंगे चीते

मध्य प्रदेश के मंदसौर और नीमच जिले के सीमा पर स्थित गांधी सागर वन्यजीव (जीएसडब्ल्यू) अभयारण्य में दो चीते शिफ्ट किए जाएंगे. केंद्रीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क के बाद अब राज्य के मंदसौर और नीमच जिलों की सीमा पर स्थित गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में चीतों को लाने की योजना है.

जानकारी के अनुसार चीतों की शिफ्टिंग को लेकर कार्ययोजना लगभग तैयार हो चुकी है और 20 अप्रैल को इन्हें शिफ्ट किए जाने की संभावना है. भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में शुक्रवार को दो दिन की राष्ट्रीय कार्यशाला में शिरकत की. ये कार्यशाला वन संरक्षण और जलवायु के अनुकूल आजीविका पर थी. कार्यशाला के बाद भूपेंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा कि नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) की बैठक में चीतों की शिफ्टिंग पर विचार किया गया.

चीते गुजरात भी किए जाएंगे शिफ्ट

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, ” एनटीसीए की बैठक में उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले के संबंध में व्यापक योजना पर विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया. साथ ही, भविष्य में गुजरात के बन्नी घास के मैदानों और मध्य प्रदेश के गांधीसागर अभयारण्य में चीतों को लाने के बारे में कार्ययोजना पर विचार किया गया.”

देश में 58 टाइगर रिजर्व

उन्होंने आगे कहा कि सीएम हाउस में चीता परियोजना से संबंधित एक व्यापक समीक्षा बैठक की जाएगी. इसमें चीतों के शिफ्टिंग पर बातचीत होगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश में अब टाइगर रिजर्व की संख्या 58 है. 58वें टाइगर रिजर्व का श्रेय मध्य प्रदेश को जाता है. यह वास्तव में एक टाइगर स्टेट है. यहां माधव टाइगर रिजर्व बनाया गया है.

गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में व्यवस्थाएं पूरीं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का एक खास राज्य है, जहां वन, इको-टूरिज्म और सांस्कृतिक विरासत का ध्यान रखा जाता है. सीएम मोहन यादव पर्यटन, वन और आदिवासी लोगों के विकास के लगातार काम कर रहे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में चीतों को शिफ्ट करने के लिए जो व्यवस्थाएं चाहिए वो पूरी कर ली गई हैं. जल्द ही चीतों को वहां शिफ्ट करने की खुशखबरी मिलेगी.

Related Articles

Back to top button