ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
पंजाब

पंजाब सरकार के सख्त निर्देश, व्यापारियों के लाइसेंस रद्द, पढ़ें पूरी खबर

मानसा: जिले के गांव नंगल कलां में गेहूं की खरीद दौरान थैलों में गेहूं का अधिक वजन पाए जाने पर उपायुक्त ने पांच फर्मों को नोटिस जारी करते एक फर्म का लाइसैंस रद्द कर दिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि उनके ध्यान में लाया गया कि मार्केट कमेटी के अंतर्गत गांव के खरीद केंद्र में पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड से अधिक वजन गेहूं की तुलाई करने का मामला पाया गया है। उपायुक्त ने बताया कि इस पर तुरंत कार्रवाई करते मंडी सुपरवाइजर अमनदीप ने तुरंत सभी व्यापारियों के तोल की जांच की और जांच के दौरान 5 फर्मों के तोल अधिक पाए गए और वजन अधिक पाए जाने पर इन फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा फर्म मेस. जगन नाथ सुरेंद्र कुमार का वजन 1.5 किलोग्राम से बढ़कर 2 किलोग्राम होने पर संबंधित फर्म पर पंजाब मंडी बोर्ड के नियमों के अनुसार जुर्माना लगाकर लाइसैंस रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सख्त निर्देश हैं कि अगर मंडियों में किसानों के साथ धोखाधड़ी का कोई मामला सामने आता है तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि यदि भविष्य में ऐसा कोई मामला प्रकाश में आया तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button