ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
पंजाब

शहद निकालने आए युवकों की दर्दनाक मौत, मंजर देखने वालों की कांप उठी रूह

कपूरथला : कपूरथला के सैनिक स्कूल में आज सुबह दो व्यक्तियों की बिजली की तारों से करंट लगने से मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों व्यक्ति मधुमक्खियां के छत्ते से शहद निकालने के लिए आए थे। इसी दौरान दोनों बिजली की तारो की चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौत हो गई है। इसकी पुष्टि डी.एस.पी. सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने करते हुए बताया कि सिटी थाना पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला के सैनिक स्कूल में पेड़ों व अन्य स्थानों पर लगे मधुमक्खियां के छत्तों से शहद निकालने दो व्यक्तियों सचिन (35) और दिनेश (40) आए थे। जब वह लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर शहद निकालने लगे ही थे, तो लोहे की सीढ़ी नजदीक से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गए और बुरी तरह से करंट लगने से मौके पर उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सचिन एवं दिनेश दोनों वासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

सिटी थाना पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिए है और जांच अधिकारी ASI राजविंदर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल मधु सेंगर ने बताया कि शहद निकालने वालों का ठेका हर वर्ष होता है। उसी क्रम में यह व्यक्ति शहद निकालने आए थे, जिस दौरान हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button