ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

भारत में Jio का 4G इंटरनेट सबसे तेज, स्पीड में एयरटेल-वोडाफोन को छोड़ा पीछे

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने 4जी स्पीड के मामले में अन्य दूरसंचार कंपनियों को पछाड़ते हुये अपनी बादशाहत को लगातार बरकरार रखा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा फरवरी के लिए प्रकाशित औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में रिलायंस जियो ने एक बार फिर बाजी मार ली है। जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.5 एमबीपीएस रही और वह लगातार 26 महीनें से स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी नेटवर्क बना हुआ है।

जियो की 4जी स्पीड, एयरटेल और वोडाफोन से ढाई गुना, आइडिया से तीन गुना से भी अधिक नापी गई। ट्राई द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार फरवरी में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 7.9एमबीपीएस के मुकाबले फरवरी में 8.0 एमबीपीएस रही। जियो के मुकाबले एयरटेल की स्पीड ढ़ाई गुना कम है। हालांकि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाये है।

वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में भी मामूली सुधार रहा। फरवरी माह में वोडाफोन की स्पीड एयरटेल के बराबर 8.0 एमबीपीएस रही। जोकि रिलांयस जियो के मुकाबले लगभग ढ़ाई गुना कम है। जनवरी में वोडाफोन की 4जी डाउनलोड स्पीड 7.6 एमबीपीएस मापी गई थी। आइडिया की स्पीड में फरवरी में गिरावट दर्ज की है, अब उसकी 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 6.5 एमबीपीएस के मुकाबले 6.3 एमबीपीएस रह गई है।

फरवरी में 6.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन, औसत 4 जी अपलोड स्पीड चाटर् में सबसे ऊपर रहा। आइडिया और एयरटेल की फरवरी माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमश: 5.5 एमबीपीएस और 3.7 एमबीपीएस रही। आइडिया और एयरटेल दोनों की औसत 4 जी अपलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस जियो की 4जी अपलोड स्पीड एयरटेल से अधिक 3.9 एमबीपीएसमापी गई।

Related Articles

Back to top button