Coronavirus के ख़िलाफ़ जंग में पीएम मोदी के ‘जनता कर्फ़्यू’ पर बोले शाह रुख़ ख़ान

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए लोगों को सेल्फ़ क्वॉरंटाइन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की थी कि रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करें। पीएम की इस अपील का सार्थक असर हुआ और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी इसका पालन करने में दिलचस्पी दिखाई है और अपने फैंस से इसे फॉलो करने की गुज़ारिश कर रहे हैं।
शाह रुख़ ख़ान ने ट्वीट करके पीएम मोदी के इस इनिशिएटिव का समर्थन किया है और इसे वक़्त की ज़रूरत करार दिया है। शाह रुख़ ने पीएम की अपील का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह अहम है कि सोशल इंटरेक्शन कम से कम कर दिया जाए। सेल्फ़ क्वॉरंटाइन लागू करें। रविवार को जनता कर्फ़्यू इसे हासिल करने का तरीक़ा है और हमें निजी स्तर पर इसका ज़्यादा से ज़्यादा पालन करने चाहिए। हमें वायरस का प्रसार रोकने के लिए ख़ुद को धीमा करने की ज़रूरत है। सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ रहिए।
It’s imp 2 reduce social interaction 2 minimum. Self Quarantine.The idea of #JanataCurfew on Sunday is a means to this end & we should continue this concept at a personal level as much as we can & more.We need to ‘slow down time’ to arrest the virus spread. Be safe & healthy all. https://twitter.com/narendramodi/status/1240678191116595202 …
Narendra Modi✔@narendramodi
At 5 PM on 22nd March 2020, the day of the Janata Curfew, I have a special request. Will you all help? #IndiaFightsCorona
कोरोना वायरस कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए सबसे ज़रूरी क़दम एक-दूसरे से संपर्क कम करना है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना एक कारगर क़दम हो सकता है, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वायरस की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है।
शाह रुख़ के अलावा अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, कार्तिक आर्यन, शबाना आज़मी समेत तमाम सेलेब इसका समर्थन कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने तो रविवार को जलसा के बाहर होने वाले अपने जनता दर्शन को भी स्थगित कर दिया है और फैंस से वहां ना आने की अपील की है। इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज़ ने ख़ुद को सेल्फ़ क्वॉरंटाइन में रख दिया है। सलमान ख़ान, कटरीना कैफ़, सोनम कपूर, मिमी चक्रवर्ती समेत कई सेलेब्स एहतियातन आइसोलेशन में चले गये हैं।






