ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

CoronaVirus की वजह से टली रणवीर-दीपिका की 83 की रिलीज़ डेट, मेकर्स ने लिखा, ‘हम जल्द वापसी करेंगे’

नई दिल्ली। कोरोनावयरस का असर आम लोगों की जिंदगी के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई समेत देश के तमाम शहरों में 31 मार्च तक के लिए स्कूल, कॉलेज, पब, जिम, बार, रेस्टोरेंट यहां तक की सिनेमा हॉल भी बंद कर दिए गए हैं।

31 मार्च तक के लिए कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है।यहां तक की मार्च में रिलीज़ होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और अर्जुन कपूर और परीणिती चोपड़ा की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज़ डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। अब इस कड़ी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का फिल्म ‘83’ का भी नाम जुड़ गया है।

कोरोनावायरस की वजह से रणवीर की फिल्म ‘83’ की रिलीज़ डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है, हालांकि फिल्म की नई रिलीज़ डेट क्या है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी जो की अब आगे बढ़ चुकी है।

फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर मेकर्स ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनज़र और लोगों की स्वास्थ का ध्यान रखते हुए 83 की रिलीज़ को पोस्टपोंड किया जाता है। जब हालात फिर से सामान्य हो जाएंगे इसके बाद हम अगला फैसला लेंगे। हम अपने फैंस से आग्रह करते हैं कि सतर्कता बरतें और अपना और अपने चाहने वालों का ध्यान रखें। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द दोबारा वापसी करेंगे’। रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर फैंस को अपना ध्यान रखने की सलाह दी है। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म कपिल देव के जिंदगी पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button