ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
खेल

भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे MS Dhoni, सुनील गावस्कर ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से हर एक शख्स अपने आप को घर में कैद किए हुए है। इसकी जद में क्रिकेटर्स भी आ गए हैं और वे घर पर ही अपना समय बिता रहे हैं। खुद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी इनदिनों अपने घर में कैद हैं और वे भरपूर नींद ले रहे हैं, वीडियो देख रहे हैं और अपने परिवार को समय दे रहे हैं। यहां तक कि धर्मशाला में बारिश के कारण रद हुए वनडे मैच के बाद सुनील गावस्कर घर से ही नहीं निकले है। इस बात का खुलासा खुद गावस्कर ने किया है।

पूर्व महान बल्लेबाज और दिग्गज कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर ने दुनिया के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हमारे अखबार को इंटरव्यू दिया है। सुनील गावस्कर से दैनिक जागरण के खेल संवाददाता अभिषेक त्रिपाठी ने खास बातचीत की, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या वे एमएस धौनी को इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत के लिए खेलते देखना चाहते हैं? इसके जवाब में सुनील गावस्कर ने हां में उत्तर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि ये अब संभव नहीं है।

धौनी को वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहता हूं- गावस्कर

सुनील गावस्कर ने अपने बयान में कहा है, “बेशक मैं टी-20 विश्व कप में धौनी को देखना पसंद करूंगा, लेकिन ऐसा होने की संभावना नहीं है। टीम आगे बढ़ गई है। धौनी कोई बड़ी घोषणा करने वालों में से नहीं है इसलिए मेरा मानना है कि वह शांतिपूर्वक धीरे-धीरे इस खेल से विदाई ले लेंगे।” बता दें कि एमएस धौनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद से एक भी प्रति स्पर्धी मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, वे आइपीएल 2020 में वापसी करने वाले थे, लेकिन आइपीएल कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हो गया है।

Related Articles

Back to top button