ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
खेल

MS Dhoni ने छक्कों के मामले में IPL में ठोका है दोहरा शतक, अब रोहित शर्मा बनेंगे ‘सिक्सर किंग’

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के पिछले 12 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज टीम के तूफानी ओपनर क्रिस गेल का एकछत्र राज है। क्रिस गेल ने इस लीग में अब तक 300 से ज्यादा छक्के लगाए। वहीं, दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्होंने 200 से ज्यादा छक्के इस टूर्नामेंट के इतिहास में जड़े हैं। इस लिस्ट में नाम महेंद्र सिंह धौनी का भी है, जो छक्कों का दोहरा शतक आइपीएल में पूरा कर चुके हैं।

दरअसल, क्रिस गेल ने जहां आइपीएल में 326 छक्के जड़े हैं, जबकि एबी डिविलियर्स 212 छक्के अब तक इस लीग में ठोक चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का नाम है जो 209 छक्के आइपीएल में लगा चुके हैं। आइपीएल में 200 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले एमएस धौनी भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके पीछे-पीछे विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा चल रहे हैं, जो उनको पीछे छोड़ सकते हैं और छक्कों का दोहरा शतक आइपीएल में पूरा कर सकते हैं।

रोहित शर्मा ठोकेंगे छक्कों का दोहरा शतक!

एमएस धौनी भारत की ओर से आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 194 छक्के आइपीएल में लगाए हैं और वे लिस्ट में ओवरऑल चौथे नंबर पर हैं। अगर आइपीएल 2020 शुरू होता है तो इस लिस्ट में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। 6 छक्कों के साथ रोहित शर्मा छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं, जबकि ऐसा भी हो सकता है कि रोहित शर्मा, एमएस धौनी और एबी डिविलियर्स से छक्के लगाने के मामले में आगे निकल जाएं। हालांकि, फिलहाल आइपीएल 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित है और आगे भी होगा या नहीं इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

326 छक्के – क्रिस गेल

212 छक्के – एबी डिविलियर्स

209 छक्के – एमएस धौनी

194 छक्के – रोहित शर्मा

Related Articles

Back to top button