ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
बिहार

ट्रेन से उतारा, भाई और मां के सामने प्रेमिका की मांग में भर दिया सिंदूर; भागलपुर स्टेशन पर मचा बवाल

बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक प्रेमी ने सरेआम प्रेमिका की मांग भर दिया. लड़की की मां, भाई और अन्य लोगों के सामने प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में ट्रेन से प्रेमिका को नीचे उतारकर स्टेशन के बाहर लाया और मांग में सिंदूर डाल दिया इसके बाद खूब हंगामा होने लगा. हंगामे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद वह दोनों पक्ष को कोतवाली थाना ले गई.

ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों छह सालों से प्रेम संबंध में थे. वहीं, प्रेमिका का कहना है कि वह चार महीने से प्रेमी को जानती है. प्रेमिका स्वाति बरियारपुर की रहने वाली है. प्रेमी सूरज भी मुंगेर का ही रहने वाला है. दोनों को पढाई के दौरान प्यार हुआ था. रविवार को जब प्रेमिका स्वाति अपने मां और भाई के साथ साहेबगंज में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जा रही थी तो उसी ट्रेन से सूरज भी आ रहा था.

कोचिंग में हुआ था प्यार

ट्रेन जब भागलपुर स्टेशन पहुंची तो उसने स्वाति को ट्रेन से उतारकर मांग भर दिया. जिसके बाद स्टेशन परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. लड़की या तो शादी करने या जान देने पर अड़ गई. स्टेशन पर प्रेमी की एंट्री हुई और जैसे ही यह नजारा लड़की की मां और चचेरे भाई ने देखा, मौके पर हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई. दरअसल, कोमल इंटर में पढ़ाई के दौरान कोचिंग में सूरज से मिली थी और दोनों के बीच प्रेम हो गया था.

ट्रेन से उतारकर भरी मांग

रविवार को कोमल अपनी मां और चचेरे भाई के साथ साहिबगंज एक शादी समारोह में जा रही थी, तभी सूरज उसका पीछा करते हुए ट्रेन से भागलपुर तक आ पहुंचा. स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी, सूरज ने कोमल को जबरन उतारकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. घटना से गुस्साए परिजनों ने विरोध किया और देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई. इधर स्टेशन पर ही कोमल की मां इस घटना से गहरे सदमे में चली गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Related Articles

Back to top button