ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

योगी पर टिप्पणी मामलाः SC का आदेश- पत्रकार प्रशांत कनौजिया को फौरन रिहा करे यूपी सरकार

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई की। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए टिप्पणी की है कि पत्रकार प्रशांत को गिरफ्तार ही क्यों किया गया। कोर्ट ने कहा कि ट्वीट के लिए गिरफ्तारी की क्या जरूरत थी? इसके साथ ही योगी सरकार को आदेश दिया है कि वह तुरंत प्रशांत को रिहा करे।

सुनवाई करते हुए कहा कि नागरिक की स्वतंत्रता और पराक्रम्य है। यह संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है। इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। पत्रकार को अभी जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। सफाई देते हुए योगी सरकार ने कहा कि हमने प्रशांत की सारी टाइमलाइन देखी है, उन्होंने नेताओं ही नहीं देवताओं के खिलाफ भी ट्वीट किए हैं। कोर्ट ने योगी सरकार को आदेश देते हुए प्रशांत की तुरंत रिहाई की बात कही है।

बता दें कि प्रशांत कनौजिया ने कथित रूप से ट्विटर और फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर विभिन्न मीडिया संस्थाओं के संवाददाताओं के समक्ष एक महिला यह बोलते हुए दिखाई दे रही है कि उसने आदित्यनाथ के पास विवाह का प्रस्ताव भेजा है। इस संबंध में कनौजिया के खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button